प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बीते वर्ष सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे, बेटी मालती का स्वागत किया। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं। कुछ वक्त पहले बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा निक जोनास का कॉन्सर्ट इंजॉय करती नजर आई थीं, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। हाल ही में प्रियंका ने मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों और चुनौतियों के बारे में बात की।
Priyanka Chopra: मालती के जन्म के बाद काफी 'कमजोर' बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा, इन चुनौतियों का करती हैं सामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मदरहुड के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। मातृत्व ने उन्हें पहले के मुकाबले 'नाजुक' बना दिया है। उन्होंने कहा कि कई नई मांओं की तरह उनके मन में भी कई शंकाएं हैं। प्रियंका के मुताबिक, 'मुझे नहीं पता कि मदरहुड ने मेरे आत्मसम्मान या आत्मविश्वास पर असर डाला है या नहीं, लेकिन इसका प्रभाव पड़ा है। इसने मुझे और ज्यादा सावधान कर दिया है'।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं किसी तरह से खुद को कैसे नुकसान पहुंचाऊंगी? मुझे लगता है कि मुझे खुद को याद दिलाना होगा कि मैं बेहद कॉन्फिडेंट हूं और मैं यह कर सकती हूं'। प्रियंका ने आगे कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें बचपन से ही आत्म-सम्मान की भावना सिखाई और उन्हें हमेशा बड़े सपने देखना सिखाया है। अपनी राय रखने के लिए हमेशा मोटिवेट किया।
Yash Chopra: सिनेमा की मोहब्बत के कारण भूले इंजीनियर बनने का सपना, 'रोमांस के जादूगर' बन किया इंडस्ट्री पर राज
प्रियंका चोपड़ा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसा यह बातें सिखाकर उनके पैरेंट्स ने उन्हें दुनिया का सामना करने और अपनी भावनाओं को रखने के लायक बनाया। प्रियंका ने कहा कि जो चीजें उन्हें उनके माता-पिता ने सिखाईं, ठीक वही वह अपनी बेटी मालती को भी सिखाने की कोशिश कर रही हैं।
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने डिलीट किए अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट? क्या 'मिस्टर इंडिया 2' से है कनेक्शन?
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चपोड़ा जल्द ही 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसमें वह हॉलीवुड के दिग्गज इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
Huma Qureshi: नीरस दिनों से निपटने के लिए हुमा कुरैशी ने दिया सुझाव, बोलीं- हास्य की अच्छी समझ...