फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 10 महीने बाद किस तरह बदल गया प्रियंका-निक का रिश्ता, खोले ससुराल के कई राज

Wed, 25 Sep 2019 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 25 Sep 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra says Nick Jonas is my dad Shadow during The Sky Is Pink promotion
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) फिल्म का प्रमोशन करने के लिए भारत आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद यह पहली फिल्म है। प्रियंका और निक की शादी बीते साल दिसंबर में हुई थी। शादी के बाद यह दोनों कई मौके पर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए नजर आए। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म प्रमोशन के दौरान ऐसी बात कह दी जिसे जानकर निक को बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।

Priyanka Chopra says Nick Jonas is my dad Shadow during The Sky Is Pink promotion
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

'द स्काई इज पिकं' (The Sky Is Pink) के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक और अपने रिश्ते के बारे में बात की। प्रियंका ने मुंबई मिरर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका और निक का रिश्ता शादी के बाद कैसा है। प्रियंका ने कहा- 'निक ऐसे व्यक्ति हैं जिससे पहले मैं किसी भी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिली। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है जो मेरे पिता अशोक चोपड़ा की परछाई है।'

Priyanka Chopra says Nick Jonas is my dad Shadow during The Sky Is Pink promotion
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

प्रियंका ने आगे कहा- 'मैं अपनी शादी को अपने माता-पिता की शादी से रिलेट कर सकती हूं। उन दोनों ने एक दूसरे को बराबरी का हक दिया, सम्मान दिया और प्रशंसा की। मेरी और निक की शादी भी ठीक वैसी ही है। निक हर चीज में मुझे आगे रखते हैं। हर सुबह उठकर यह अच्छा लगता है कि कोई है जो खुद से पहले आपके बारे में सोचता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra says Nick Jonas is my dad Shadow during The Sky Is Pink promotion
Nick Jonas and Priyanka Chopra - फोटो : instagram

कुछ दिन पहले ही निक जोनस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रियंका को वीडियो कॉल करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था। इस वीडियो में निक जोनस अपने प्रशंसकों से मिलते हुई नजर आए थे। वीडियो में निक के हाथ में फोन था जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। यह वीडियो उस वक्त आया था जब प्रियंका को भारत आए हुए चंद घंटे ही हुए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Awww and there is a video of yesterday 😍🤳🏼 . . . #MrAndMrsJonas #PriyankaChopra #NickJonas #DesiGirl #NationalJiju #nickyanka #Prick #JonasBrothers #Hollywood #Bollywood #Queen #NPLegacy #NP #PriyankaChopraJonas #Love #IBelieve #HappinessBegins

A post shared by NP Globaldomination (@nplegacy) on

विज्ञापन
Priyanka Chopra says Nick Jonas is my dad Shadow during The Sky Is Pink promotion
the sky is pink - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की बात करें 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। 'द स्काई इज पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म का कुछ दिन पहले 'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर हुआ था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और शोनाली बोस पहुंचे थे।


यह भी पढ़ें:- अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ये फिल्म, 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' का किरदार फिर आएगा नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed