फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी गर्ल प्रियंका की शादी की गेस्ट लिस्ट लीक, सलमान समेत ये दिग्गज बनेंगे बाराती

Thu, 01 Nov 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra shaadi guest list leaked, salman is in the list
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरे जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल दिसंबर में एक- दूसरे से शादी के बंधन में बंध सकते हैं। भले ही दोनों की शादी की अधिकारिक तारीख सामने न आई हो, लेकिन शादी में बुलाए जाने वाले गेट की लिस्ट लीक हो गई है। लिस्ट में सलमान समेत काफी बड़े नाम हैं, जो जोधपुर में बाराती बनेंगे।
priyanka chopra shaadi guest list leaked, salman is in the list
priyanka chopra and nick jonas
प्रियंका और निक अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वीकेंड पर ब्राइडल शावर के साथ प्रियंका और निक ने शादी का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। वहीं प्रियंका की शादी में कौन-कौन मेहमान बनकर शादी को चार चांद लगाएंगे, इसका खुलासा भी हो गया है। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के उन सभी लोगों को न्योता भेजेंगी जो कि उनके अच्छे दोस्त हैं।
priyanka chopra shaadi guest list leaked, salman is in the list
priyanka chopra nik jonas
 लिस्ट में फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का नाम शामिल है। सबसे खास बात है कि इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। ऐसा लगता है प्रियंका चोपड़ा पुरानी बातों को भुला देना चाहती हैं। दरअसल, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच फिल्म भारत के दौरान विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra shaadi guest list leaked, salman is in the list
priyanka chopra nik jonas
फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया गया था। दो दिनों की शूटिंग भी हुई थी, तभी प्रियंका ने फिल्म करने से मना कर दिया। फिल्म से अचानक हाथ खींचने के बाद सलमान खान प्रियंका चोपड़ा पर भड़क गए थे। एक कार्यक्रम के दौरान जब सलमान खान से प्रियंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'अगर तुम सगाई कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है?
विज्ञापन
priyanka chopra shaadi guest list leaked, salman is in the list
priyanka chopra
शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं लेकिन उसने साफ शब्दों में फिल्म करने से मना कर दिया।' सलमान खान ने आगे कहा था कि 'प्रियंका ने मेरी बहन अर्पिता से खुद को अप्रोच किया था। हजार बार फोन करके कहा कि मुझे सलमान खान के साथ काम करना है। उसने डायरेक्टर अली अब्बास को फोन करके कहा कि देखिए कोई काम मिल सकता है क्या मुझे।' सलमान खान जिस तरह से प्रियंका पर भड़के थे अब ऐसे में देखना होगा कि क्या वो इस दुश्मनी को भुलाकर शादी में पहुंचेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed