फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कैजुअल लुक, ऋतिक रोशन समेत इन सितारों ने किया कमेंट

Tue, 15 Dec 2020 12:55 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 15 Dec 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra share a picture on instagram and hrithik roshan comment on this here you know
प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो काफी कैजुअल लुक देती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो में एक ब्लू जीन्स और व्हाइट टॉप पहना है और इस कैप्शन दिया है - ब्लू जीन बेबी। यहां पर प्रियंका चोपड़ा खुद को ब्लू जीन बेबी कह रही हैं। फोटो में प्रियंका ने पाऊडर ग्रे बूट्स कैरी किए हैं। फोटो पर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने बड़ा प्यारा कमेंट किया है।



View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

priyanka chopra share a picture on instagram and hrithik roshan comment on this here you know
priyanka chopra - फोटो : Instagram - priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा को इस फोटो पर 10 लाख से ज्यादा लोगों के लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं क्रिश फिल्म में रहे उनके को-स्टार ऋतिक रोशन ने उनके फोटो पर बेहद खुबसूरत कमेंट किया है। ऋतिक रोशन ने कमेंट कर लिखा कि 'क्या बात है'। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन करने वाले राजकुमार राव और रोहित सराफ ने फोटो पर कमेंट किया है और प्रियंका के प्रति अपने प्यार और सम्मान को जाहिर किया है।


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

priyanka chopra share a picture on instagram and hrithik roshan comment on this here you know
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने अगली हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को जिम स्ट्राउस ने लिखा है और इसका निर्देशन भी यही करेंगे। यह फिल्म जर्मन भाषा में बनी फिल्म 'एसएमएस फर डीच' की इंग्लिश रीमेक है। इसकी कहानी सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra share a picture on instagram and hrithik roshan comment on this here you know
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के प्रचार के सिलसिले में दिए गए इस इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि वो अपनी कंपनी के साथ अब उन्हीं छोटे कलाकारों और कहानियों को मौका देती हैं जो कुछ करने की चाह रखते हैं। यही तो कारण है कि आजकल स्थानीय सिनेमा काफी फल-फूल रहा है। प्रियंका अब भले खुश हैं कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी बढ़िया काम कर रही है लेकिन ये भी सच है कि इस कंपनी की शुरूआत उन्होंने अपनी मां की बातों से डर जाने के बाद की थी। प्रियंका ने बताया था कि मुझे लगा कि मेरी मां शायद सही कह रही हैं। इसलिए हमने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत की।

विज्ञापन
priyanka chopra share a picture on instagram and hrithik roshan comment on this here you know
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका बतौर निर्माता अपनी मां के साथ अब तक भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी', मराठी फिल्में 'वेंटिलेटर' और ‘फायरब्रांड’ के अलावा हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' बना चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed