अभिनेता वरुण धवन इस समय क्वारंटीन में हैं। बीते दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से वह अपने घर में क्वारंटीन हैं। हालांकि वरुण धवन अपने फैंस से लगातार सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं और उनके लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।
कोरोना ने ऐसी कर दी वरुण धवन की हालत, फैंस भी उनका ये रूप देखकर हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन में रहते हुए वरुण धवन अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक मीम साझा किया है। इस मीम में वह अपनी जिंदगी के तीन अलग-अलग स्टेज को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तीन तस्वीरों में वरुण धवन ने अपने बचपन और बुढ़ापे को मीम में दिखाया है।
पहली तस्वीर में वरुण धवन छोटे दिखाई दे रहे हैं, दूसरी तस्वीर में वह अपनी वर्तमान उम्र में नजर आ रहे हैं। जबकि तीसरी तस्वीर में वरुण धवन बूढ़े दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए वरुण धवन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आइसोलेशन में जिंदगी, राइट स्वाइप करिए और देखिए मेरी उम्र को बढ़ते देखिए।' सोशल मीडिया पर वरुण धवन की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
अभिनेता के फैंस उनकी तीनों तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन हाल ही में खुद के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में बताया था। यह बात जानकर उनके फैंस भी हैरान हो गए थे और जल्द ही उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे। खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी वरुण धवन ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जब मैं शूटिंग से वापस लौटा तो मैं कोविड 19 से संक्रमित था। प्रोडक्शन टीम की तरफ से सभी सुरक्षा उपाय किए गए, लेकिन जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासतौर पर कोविड 19 के केस में। इसलिए अतिरिक्त सतर्क रहिए। मेरा मानना है कि मैं और अधिक सावधान हो सकता था। मैं गेट वेल सून वाले मैसेज देख रहा हूं, शुक्रिया।'
पढ़ें: कंगना रणौत की फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब शिवसेना नेता ने अभिनेत्री के खिलाफ भेजा नोटिस