फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 लाख बच्चों की सेहत का ख्याल रखने निकले विवेक ओबेरॉय, ऑनलाइन कोशिशों से जुटा लिए इतने करोड़ रुपये

Tue, 15 Dec 2020 12:17 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 15 Dec 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi taking care of 27 lakh kids health and arranging many crore rupees by online services
Vivek Oberoi - फोटो : social media
अभिनेता विवेक ओबेरॉय जहां एक तरफ फिल्मों के निर्माण में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ वह देश के विकास में भी अपना पूरा योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी विवेक ने दान धर्म करने वाले संगठन एकल फाउंडेशन का ब्रांड एंबेसडर रहते हुए लगभग 50 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर लिया है। विवेक का कहना है कि उनके इस संगठन से जुड़े देश के लगभग एक लाख स्कूल इस फंड का फायदा उठाएंगे।
vivek oberoi taking care of 27 lakh kids health and arranging many crore rupees by online services
Vivek Oberoi - फोटो : social media
एकल फाउंडेशन एक अमेरिकी संस्था है जिसका देश में चेहरा हैं विवेक ओबेरॉय। वह इस संगठन से पिछले लगभग छह साल से जुड़े हुए हैं और हर साल वह इस संस्था के लिए देश से फंड इकट्ठा करते हैं। इस संगठन से महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के पिछड़े इलाकों में स्थित लगभग एक लाख स्कूल जुड़े हुए हैं। इस साल विवेक ने इस संस्था के लिए जो फंड इकट्ठा किया है वह इन सभी स्कूलों में बराबर विभाजित किया जाएगा। ताकि, इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा और इनमें पढ़ने वाले लगभग 27 लाख बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य मिल सके।
vivek oberoi taking care of 27 lakh kids health and arranging many crore rupees by online services
Vivek Oberoi - फोटो : social media
वैसे तो विवेक ओबेरॉय हर साल फंड इकट्ठा करने के लिए कई जगहों पर जाकर शारीरिक परिश्रम करते थे लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से उन्होंने लोगों से ऑनलाइन जुड़कर ही फंड इकट्ठा किया। विवेक कहते हैं कि एकल अभियान में ऑनलाइन लोगों से जुड़कर अब तक सात मिलियन डॉलर्स (लगभग 51 करोड़ रुपये) से ज्यादा का फंड इकट्ठा किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi taking care of 27 lakh kids health and arranging many crore rupees by online services
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक कहते हैं कि यह पैसा हमारी पहल में बड़ा योगदान देने वाला है। इससे उन एक लाख गांवों पर बड़ा असर पड़ेगा जो हम से जुड़े हुए हैं। इन पैसों से लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और इससे हमारे राष्ट्र का भविष्य भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
vivek oberoi taking care of 27 lakh kids health and arranging many crore rupees by online services
vivek oberoi - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय को अंतिम बार हिंदी फिल्मों में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई विवेक की अंतिम फिल्म कन्नड़ भाषा की 'रुस्तम' है। इस फिल्म में विवेक शिवा राजकुमार और श्रद्धा श्रीनाथ के साथ नजर आए। कुछ समय पहले उन्होंने दो फिल्मों का निर्माण करने की घोषणा की है जिसमें एक हॉरर थ्रिलर फिल्म 'रोजी- द सैफ्रन चैप्टर' है। जबकि, दूसरी भी थ्रिलर फिल्म 'इति- कैन यू सॉल्व योर ओन मर्डर' होगी। ये दोनों ही फिल्में वर्ष 2021 में रिलीज होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed