फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: बेबो के यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर खुश हैं प्रियंका, बोलीं- परिवार में स्वागत है

Sun, 05 May 2024 04:11 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 05 May 2024 04:11 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने करीना कपूर खान को यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर बधाई दी है। प्रियंका ने करीना की तस्वीर साझा करते हुए लिखा परिवार में स्वागत है। प्रियंका 2006 से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हुई हैं।  

विज्ञापन
Priyanka Chopra Shared a Post For Kareena Kapoor Khan becoming the National Ambassador of UNICEF India
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को हाल ही में यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यूनिसेफ के साथ अपनी शानदार यात्रा को लेकर करीना बेहद खुश हैं। अभिनेत्री साल 2014 से यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं। इतने वर्षों से वे सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में संगठन से जुड़ी थीं। अपनी इस उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ते वह इसकी नेशनल एंबेसडर बन गई हैं। उनकी दोस्त और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Priyanka Chopra Shared a Post For Kareena Kapoor Khan becoming the National Ambassador of UNICEF India
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने करीना कपूर को यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर बधाई दी है। देसी गर्ल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेबी की तस्वीर साझा कर एक नोट लिखा है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'परिवार में आपका स्वागत है करीना कपूर खान, बहुत योग्य।' 

Priyanka Chopra Shared a Post For Kareena Kapoor Khan becoming the National Ambassador of UNICEF India
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका 2006 से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्हें 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए नेशनल और ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बैस्डर नियुक्त किया गया गया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों समेत कई मुद्दों की वकालत करती हैं। 

Bhaiyya Ji teaser: ‘भैयाजी’ के टीजर ने सुखा दिया गला! खूंखार अवतार में दिखे अभिनेता मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shared a Post For Kareena Kapoor Khan becoming the National Ambassador of UNICEF India
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना ने अभिनेत्री के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'धन्यवाद पीसीजे। जल्द ही फिर मिलेंगे।' इसके साथ उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी साझा किया है। यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर नियुक्त होने पर करीना कपूर को कई सितारे शुभकामनाएं दे रहे हैं। इनमें मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, आयुष्मान खुराना और उनकी ननद सबा पटौदी समेत कई लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Shared a Post For Kareena Kapoor Khan becoming the National Ambassador of UNICEF India
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना ने यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर बनने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए एक भावनात्मक दिन। मैं यूनिसेफ भारत की नेशनल एंबेसडर नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। पिछले 10 वर्षों में यूनिसेफ इंडिया के साथ काम करना वास्तव में बहुत ज्ञानवर्धक रहा है। हमने जो काम किया है उस पर मुझे गर्व है और मैं बाल अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने तथा सभी बच्चों के लिए समान भविष्य के लिए आवाज बनने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रही हूं।' इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद कहा।  

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)



Ryan Gosling: एक बार फिर अंतरिक्ष की सैर करेंगे रयान गोसलिंग, जानिए उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed