फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में सास-ससुर संग इस अंदाज में मनाई होली, पति को किया रंगों से सराबोर

Mon, 29 Mar 2021 10:21 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 29 Mar 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra shared holi photos on instagram with nick jonas and in laws
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra

देशभर में होली का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मना रहे हैं। हालांकि, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्यों में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। ऐसे मं सभी अपने-अपने घरों में खूब मस्ती कर रहे हैं। होली का पर्व हो तो फिल्मी सितारें भला कहां पीछे रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने रंगों में सराबोर अपनी तस्वीरें डालकर धमाल मचा रखा है। एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ ही ये तरह-तरह की रंग-बिरंगी तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में अपने ससुराल वालों के साथ होली मनाई।

priyanka chopra shared holi photos on instagram with nick jonas and in laws
होली के रंग - फोटो : Insatagram- @priyankachopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल को अपने देश भारत से बड़ा प्यार है। विदेश शिफ्ट होने के बाद भी वे यहां के रंग और उत्सव को भूल नहीं पाई हैं और विदेशी कल्चर के बीच अपनी देसी परंपरा व संस्कृति को आत्मसात किए हुई हैं। होली के मौके पर भी प्रियंका ने ये साबित कर दिया कि भारतीय त्यौहारों से कितना प्यार करती हैं। पर्व के मौके पर उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा 'रंगों का त्यौहार होली मेरा सबसे पसंदीदा पर्वों में से एक है। उम्मीद है कि हम सभी हमारे चाहने वालों के साथ इसे मना सकें, लेकिन घर पर।'

priyanka chopra shared holi photos on instagram with nick jonas and in laws
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका ने इस बार की होली विदेश स्थित अपने ससुराल में मनाई। इस दौरान उनके सास-ससुर और पति निक जोनस के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री इन्हें भी होली खूब एंजॉय करवा रही हैं। सभी लोगों के कपड़ों और चेहरों पर रंग लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra shared holi photos on instagram with nick jonas and in laws
priyanka chopra - फोटो : instagram

फोटो में प्रियंका चोपड़ा के साथ खड़े उनके सास-सुसर और पति पर भी होली का रंग खूब चढ़ा है। अभिनेत्री ने हाथ में पिचकारी ले रखी है। संभवत: वह इसी से लोगों को रंगों से भिगो रही होंगी। पति निक को भी उन्होंने खूब रंग लगाया है। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है और सब खूब एंजॉय भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
priyanka chopra shared holi photos on instagram with nick jonas and in laws
परिवार संग होली मनाती प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @priyankachopra

यही तस्वीरें निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में प्रशंसकों ने होली की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इनके होली खेलने के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed