फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेठ-जेठानी की शादी के बाद ऐसे रिलैक्स कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, इटली से शेयर की पूल फोटो

Tue, 09 Jul 2019 10:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 09 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared pool picture on Instagram
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते दिनों जेठ-जेठानी की शादी की वजह से चर्चा में रहीं। शादी में प्रियंका को वेस्टर्न से लेकर इंडियन कपड़ों में देखा गया। खास बात है कि प्रियंका सोफी (Sophie Turner) और जो (Joe Jonas) की शादी के दिन साड़ी पहनीं। प्रियंका के इस अवतार को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra shared pool picture on Instagram
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में प्रियंका पूल में आराम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को निक जोनस (Nick Jonas) ने खींचा है। इस बात का खुलासा प्रियंका के पोस्ट से हुआ। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'छुट्टियों का सही इस्तेमाल। पति ने तस्वीरें खींची हैं।' कुछ तस्वीरों में प्रियंका हाथ गिलास पकड़े हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों के पीछे का बैकग्राउंड भी काफी सुंदर हैं। 

Priyanka Chopra shared pool picture on Instagram
priyanka chopra - फोटो : social media

इससे पहले प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका निक जोनस के लिए पास्ता बनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिखे। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Date night cooking extravaganza.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared pool picture on Instagram
priyanka - फोटो : instagram

प्रियंका और निक इन दिनों इटली में हैं जहां पर दोनों एक साथ एन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका के जेठ जेठानी की शादी हाली ही में पेरिस में हुई। खास बात है कि सोफी और जो ने शादी पहले सादगी से की थी लेकिन पेरिस में धूमधाम से की। शादी में सोफी ने सफेद रंग का गाउन पहना था जबकि जो ने काले रंग का कोट पैंट पहना। शादी की पहली तस्वीर को सोफी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared pool picture on Instagram
Joe Jonas and Sophie Turner - फोटो : instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोफी टर्नर ने लिखा- 'मिस्टर और मिसेज जोनस।' इस तस्वीर में सोफी और जो एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सोफी का गाउन सभी को आकर्षित कर रहा है। सोफी की इस तस्वीर को लुईस वुइटन फैशन साइट के क्रिएटिव डायरेक्टर निकोलस गेस्क्विएर ने शेयर किया था। निकोलस पेशे से डिजाइनर हैं। खास बात यह है कि सोफी टर्नर लुईस वुइटन फैशन साइट की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सोफी के वेडिंग गाउन को इसी फ्रेंच फैशन हाउस ने डिजाइन किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mr and Mrs Jonas Photo by @corbingurkin

A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed