फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने खून-पसीना बहाते हुए की थी 'सिटाडेल' शूटिंग, वीडियो साझा कर दिखाईं चोटें

Thu, 25 May 2023 01:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 25 May 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares BTS video of action stunts on Citadel sets Says she gave literal blood sweat and tears
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों को लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी हिट वेब सीरीज 'सिटाडेल' के जरिए फैंस का दिल जीता। इस सीरीज में दर्शकों को अभिनेत्री का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर प्राइम वीडियो स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' के लिए स्टंट करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है।

Priyanka Chopra shares BTS video of action stunts on Citadel sets Says she gave literal blood sweat and tears
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने रूसो ब्रदर्स 'सिटाडेल' में एक अंडरकवर एजेंट नादिया सिंह की भूमिका निभाई थी। सीरीज में उन्होंने ज्यादातर स्टंट खुद किए थे। प्रियंका ने सिटाडेल का बीटीएस वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री की सीरीज के लिए की गई मेहनत दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि सीरीज की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री ने सेट पर काफी खून, पसीना और आंसू बहाए हैं।

Bholaa: सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन की फिल्म, जानिए कहां देख सकेंगे 'भोला'


 
Priyanka Chopra shares BTS video of action stunts on Citadel sets Says she gave literal blood sweat and tears
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'खून, पसीना और आंसू, सचमुच। अपनी टीम और शानदार स्टंट समन्वयकों के लिए बहुत आभारी हूं कि आपने मेरे खुद के स्टंट करने को केक वॉक जैसा महसूस कराया। अभिनेत्री ने स्टंट करने में उनकी सहायता करने वाली टीम को भी खासतौर पर धन्यवाद दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'ब्लडी डैडी' के लिए चार्ज किए 40 करोड़ रुपये? फीस को लेकर अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares BTS video of action stunts on Citadel sets Says she gave literal blood sweat and tears
सिटाडेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सिटाडेल' वेब सीरीज की बात करें तो इसका निर्माण जोश एपेलबाउम, डेविड वील और ब्रायन ओह के जरिए किया गया है। स्टार-स्टडेड इस वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी जैसे सितारे हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।

Singers: मधुर आवाज का जादू चलाकर इंडस्ट्री पर राज करते हैं ये गायक, अभिनय का दम दिखाने में साबित हुए फिसड्डी


 
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares BTS video of action stunts on Citadel sets Says she gave literal blood sweat and tears
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

'सिटाडेल' के अलावा प्रियंका ने हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी 'लव अगेन' में अभिनय किया, जहां उन्होंने सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। अब वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

Bandaa: रिलीज के बाद मुश्किलों में 'बंदा', पीसी सोलंकी ने अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए भेजा कानूनी नोटिस


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed