प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में पति निक जोनस के साथ हैं। कोरोना काल में प्रियंका घर पर ही रहीं। इस बीच वो समय समय पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका ने निक के साथ की तस्वीर पोस्ट की है।
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की निक जोनस के साथ की तस्वीर, पति के लिए लिखी ये खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'हमेशा मेरा। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।'
My forever guy...so grateful for you @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो अलग लुक में नजर आईं। उनका नया हेयरस्टाइल प्रशंसकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। प्रियंका का ये लुक फिल्म 'जंजीर' में भी नजर आया था। हालांकि इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने बालों को थोड़ा ज्यादा छोटा करवा रखा है।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वो अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आने वाली हैं। वह अपनी नई हॉरर फीचर फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम 'एविल आई' है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की निर्माता हैं। अपनी नई फिल्म की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया था।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on