फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया 15 साल पुरानी फिल्म का ये गाना, लिखा- 'सबको लगता था ये मैंने गाया है'

Sat, 23 May 2020 05:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 23 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Throwback Video of Tinka Tinka Song and Clear That Song is Sung By Alisha Chinoy
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं। प्रियंका को अब याद आ रही है उनकी साल 2005 की फिल्म 'करम' की। सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रियंका ने इस फिल्म से अपना एक गाना साझा किया है। 'तिनका तिनका' गाने को लेकर प्रियंका के फैंस को एक बहुत बड़ी गलतफहमी थी जो प्रियंका ने आज दूर कर दी है।

Priyanka Chopra Shares Throwback Video of Tinka Tinka Song and Clear That Song is Sung By Alisha Chinoy
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा ने जिस फिल्म का गाना साझा किया है। उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन प्रियंका के इस गाने 'तिनका तिनका' ने लोगों के बीच खास जगह बना ली थी। इस गाने में प्रियंका बेहद खूबसूरत भी नजर आई थीं। गाने को लेकर प्रियंका चोपड़ा के फैंस का कहना था कि ये गाना उन्होंने गाया है। क्या वाकई ये गाना प्रियंका ने गाया था?

Priyanka Chopra Shares Throwback Video of Tinka Tinka Song and Clear That Song is Sung By Alisha Chinoy
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

अब फिल्म रिलीज के 15 साल बाद खुद प्रियंका चोपड़ा ने लोगों की इस गलतफहमी को दूर किया है। प्रियंका ने बताया है कि ये गाना उन्होंने नहीं गाया था। दरअसल प्रियंका ने इस गाने का एक वीडियो साझा किया है। जिसके साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, 'तिनका तिनका मेरी पुरानी फिल्म करम का गाना है। ये 2005 में रिलीज हुई थी। जिसको न पता हो उसे बता दूं, हिंदी फिल्मों में एक्टर्स के लिए प्लेबैक सिंगर का इस्तेमाल करते हैं और खुशकिस्मती से कुछ बेहतरीन सिंगर्स ने अपनी आवाज मेरी फिल्मों में दी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘Tinka Tinka’ is a song from one of my earlier films Karam (Deed). It released 2005. For those who might not know, Hindi films use playback singers for most actors and I’ve had the fortune to have some amazing singers lend their voice to my films over the years. But when this song was released, most thought it was me...But in fact it was the voice of one of my favorite singers @alishachinaiofficial... she complimented my tone so well. Thank you Alisha!! .. so this Thursday.... #TBT @sanjayfgupta @thejohnabraham

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Throwback Video of Tinka Tinka Song and Clear That Song is Sung By Alisha Chinoy
अलीशा चिनॉय - फोटो : social media

प्रियंका आगे  लिखती हैं, 'मगर जब ये गाना रिलीज हुआ तो कई लोगों को लगता था ये मेरी आवाज है। मगर सच्चाई यह है कि ये आवाज मेरी पसंदीदा सिंगर में से एक अलीशा चिनॉय की है। वो मेरी टोन से बहुत मिलती है। शुक्रिया अलीशा’।' फिल्म रिलीज के 15 साल बाद प्रियंका ने अब फैंस की गलतफहमी को दूर कर ही दिया। याद दिला दें कि इस गाने को दर्शकों से खूब प्यार मिला था।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Throwback Video of Tinka Tinka Song and Clear That Song is Sung By Alisha Chinoy
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि फिल्म 'करम' में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम नजर आए थे। फिल्म संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस समय लॉकडाउन की वजह से अपने पति और परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी जानकारी देती रहती हैं।

पढ़ें: छह साल पहले टाइगर श्रॉफ ने दिखाई थी 'हीरोपंती', कृति सेनन ने भी अदाओं से जीता था सबका दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed