फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिगरेट ही नहीं इन 6 वजहों से भी ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका, पटाखों पर यूजर्स ने कई बार घेरा

Sun, 21 Jul 2019 03:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 21 Jul 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra smokes 5 Times when actress being slammed on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। आज प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें उनके दोहरे रवैये के लिए ट्रोल किया जा रहा है। खैर ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका को किसी कारण वश ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी वह ट्रोल होती रही हैं। जानिए कब किस वजह से प्रियंका यूजर्स के निशाने पर आईं।


 



 

 

Priyanka Chopra smokes 5 Times when actress being slammed on social media
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram

शादी पर की गई आतिशबाजी को लेकर हुईं ट्रोल
पिछले साल 1 दिसबंर को क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद जमकर आतिशबाजी की गई थी। प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं। उनका मानना है कि पटाखों के इस्तेमाल से निकलने वाला धुआं अस्थमा के मरीजों पर बहुत बुरा असर छोड़ता है।  ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना फैंस को ठीक नहीं लगा और फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। यूजर्स ने उनके पुराने ट्वीट शेयर करने शुरू कर दिए।

Priyanka Chopra smokes 5 Times when actress being slammed on social media
priyanka nick - फोटो : social media
शादी में हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर लगाई गई क्लास
जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में  हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra smokes 5 Times when actress being slammed on social media
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा

Met Gala 2019 में हुई जमकर ट्रोल
Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपने स्टनिंग लुक के साथ पिंक कारपेट पर शिरकत करने जब प्रियंका पहुंचीं तो भारत में मौजूद प्रियंका के फैंस उनके लुक से हैरान रह गए। प्रियंका का लिबास लोगों का ध्यान खींच रहा था। लोग उनके लुक का मजाक उड़ा रहे थे। प्रियंका के लुक पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें।

विज्ञापन
Priyanka Chopra smokes 5 Times when actress being slammed on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्मों पर विवादित बयान
प्रियंका का एक ऐसा वीडियो सामने आया था। वीडियो में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात कर रही थीं। यहां वो हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाती नजर आईं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि Indian Films is all about hips and ***। प्रियंका के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे थे। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शायद प्रियंका भूल चुकी हैं कि वो बॉलीवुड से ही फेमस हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed