प्रियंका-निक की शादी में बेहद खास थे कलीरे, एक महीने बाद सामने आ गई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, आपको बता दें कि प्रियंका ने जो कलीरें पहने थे उसका कनेक्शन उनके दूल्हे निक जोनस से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पीसी ने अपनी शादी में गोल्ड पर्सनलाइज्ड कलीरें पहने थे, वहीं उनमें से एक कलीरे का डिजाइन फिल्म 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' में मिस्टर चिप पॉट्स के किरदार का था। दरअसल, फिल्म में निक जोनस ने इस किरदार को अपनी आवाज दी थी। वहीं निक से जुड़ी इस याद को और खास बनाने के लिए प्रियंका ने इस किरदार को भी अपने कलीरे में खास जगह दी थी।
वहीं पीसी के कलीरों में हिंदू धर्म के साथ-साथ क्रिश्चियन धर्म से जुड़े धार्मिक महत्व के चिन्हों को भी शामिल किया गया हैं। देसी गर्ल के कलीरों में दोनों धर्मों के चिन्हों की नक्काशी की गई थी। ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि हिंदू रिवाज से हुई शादी में भी निक के कल्चर को काफी महत्ता दी गई थी।
वहीं आपको बता दें कि देसी गर्ल के कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था। आपको बता दें कि, प्रियंका और निक की शादी की ड्रेस भी खास थी। जहां प्रियंका की वेडिंग ड्रेस पर निक जोनस और ऐक्ट्रेस के पेरेन्ट्स का नाम लिखा था, वहीं निक ने भी अपने सूट पर पर 'माई जान' लिखवाया हुआ था।
बता दें कि देसी गर्ल इन दिनों निक और अपने ससुराल वालों के साथ हॉलिडे इंजॉय कर रही हैं। वहीं पीसी की फिल्मों की बात की जाए तो प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक’ से फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं।

कमेंट
कमेंट X