{"_id":"5c34b64bbdec22571c312a80","slug":"akshay-khanna-lose-of-role-sunil-dutt-in-movie-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' में ये बड़ा किरदार करने वाले थे 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के 'संजय बारू' ऐसे खोया मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' में ये बड़ा किरदार करने वाले थे 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के 'संजय बारू' ऐसे खोया मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 08 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay khanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने भारत में ही 350 करोड़ रुपये का बड़ा बिजनेस किया था। एक्टर संजय दत्त पर बनी फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने उनका किरदार निभाया था। परेश रावल फिल्म में संजय के पिता सुनील दत्त की भूमिका में नजर आए थे। गौरतलब है कि यह किरदार पहले अभिनेता अक्षय खन्ना को दिया जा रहा था। लेकिन वह यह मौका इस वजह से गवां बैठे...
Trending Videos
2 of 5
akshay khanna
फिल्म संजू में रणबीर और बाकी कलाकारों का मेकअप बहुत ही जबरदस्त रहा। वहीं, फिल्म में अक्षय खन्ना को संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार पहले ऑफर किया गया था। फिल्म राज कुमार हिरानी ने डायरेक्ट की थी। हिरानी ने अक्षय खन्ना को सुनील दत्त का रोल ऑफर किया था। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी अक्षय के चेहरे पर सुनील दत्त का चेहरा फिट नहीं बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
akshay khanna
कई बार मेकअप करने के बाद भी जब ऐसा नहीं हो पाया तो अक्षय खन्ना को यह फिल्म छोड़नी पड़ी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में संजय बारू का किरदार निभाने जा रहे अक्षय खन्ना ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। जब अक्षय पर यह रोल फिट नहीं बैठा तो उनकी जगह अभिनेता परेश रावल को चुना गया।
4 of 5
Akshay khanna
अक्षय ने बताया कि 'फिल्म संजू को लेकर मैं और राजकुमार कई बार मिले थे, कई बार लुक टेस्ट के बाद भी मैं किरदार में फिट नहीं हो पा रहा था और फिर मुझे मजबूरन ये फिल्म छोड़नी पड़ी, मुझे आज भी दुख होता है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाया, बता दूं कि राजकुमार बहुत अच्छे स्टोरी टेलर हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
anupam kher
वहीं, बात करें फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर केंद्रित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने अनुपम खेर व अक्षय खन्ना समेत 14 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X