सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लंबे समय बाद सूरज पंचोली की वापसी, इंस्टा पर शेयर किया 'सैटेलाइट शंकर' का पोस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Tue, 08 Jan 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
suraj Puncholi share his upcoming film Poster Satellite Shankar on Instagram
bollywood - फोटो : self
सलमान खान का हाथ पकड़ कर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का फिल्मी करियर कुछ खास साबित नहीं हुआ है। बता दें जल्द ही सूरज पंचोली फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगे। अब सूरज पंचोली ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से अपनी अपकमिंग फिल्म सैटलाइट शंकर का पोस्टर शेयर किया है।

 
Trending Videos
suraj Puncholi share his upcoming film Poster Satellite Shankar on Instagram
bollywood - फोटो : self
फिल्म टी सीरीज के बैनर तले बन रही है। फिल्म में सूरज बतौर लीड हीरो नजर आएंगे। फिल्म के जरिये सूरज ने फिर से अपनी वापसी की घोषणां कर दी है। पोस्टर में भगवान शिव का एक फोटो भी नजर आ रही है। सूरज पंचोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि यह एक असाधारण यात्रा की शुरुआत की एक झलक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
suraj Puncholi share his upcoming film Poster Satellite Shankar on Instagram
bollywood - फोटो : self
सेटेलाइट शंकर 5 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें सूरज पंचोली ने साल 2015 में सुभाष घई की फिल्म हीरो के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के बाद सूरज पंचोली को बॉलीवुड में काम नहीं मिला। अपने पिता आदित्य पंचोली की तरह की सूरज पंचोली और चर्चाओं का चोली दामन का नाता रहा है। 
 
suraj Puncholi share his upcoming film Poster Satellite Shankar on Instagram
bollywood - फोटो : self
बता दे यह फिल्म इरफान कमाल के निर्देशन में बन रही है। भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्दे ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। यह पोस्टर सूरज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। 
 
विज्ञापन
suraj Puncholi share his upcoming film Poster Satellite Shankar on Instagram
sooraj pancholi
कई सालों से सूरज पंचोली ने ट्विटर से दूरी बना रखी थी। ट्विटर पर वापसी करते हुए सूरज ने लिखा है कि आप सभी को मेरा नमस्कार...मेरे अधिकारिक हैंडल से यह पहला ट्वीट है। वापस आकर अच्छा लग रहा है। आप लोगों को बेहद मिस किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed