{"_id":"5c34ab02bdec2257162fb15e","slug":"salim-khan-revleals-in-kapil-sharma-show-salman-khan-cheated-in-exams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के पिता का बड़ा खुलासा, लीक पेपर की मदद से परीक्षा में पास हुए थे 'दबंग खान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के पिता का बड़ा खुलासा, लीक पेपर की मदद से परीक्षा में पास हुए थे 'दबंग खान'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 08 Jan 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे परदे पर कमाल करते दिख रहे हैं। उनका मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' ने टीवी पर हफ्तेभर पहले दस्तक दे दी है। शो में सलमान खान अपने दोनों भाई और पिता के साथ शो में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान को लेकर उनके पिता सलीम खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
kapil sharma and salman khan
कपिल के शो में दोनों भाई अरबाज-सुहैल और पिता सलीम खान के साथ पहुंचे सलमान खान ने बहुत मस्ती की। शो में अब तक खान फैमिली को लेकर बड़े खुलासे हो चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर बड़ा चौंकाने वाला वाकया शो के जरिए सामने आया है। बता दें कि सलीम खान ने शो में कपिल को बताया कि कैसे सलमान खान लीक पेपर की मदद से परीक्षा में पास हुआ करते थे।
3 of 5
kapil sharma salim khan
- फोटो : twitter
सलीम ने बताया 'हमारे घर एक आदमी आया करता था, गणेश आया...गणेश आया..गणेश को चाय पिलाओ..गणेश को स्टूल दो बैठने के लिए...मैंने कहा कौन है ये . जिसे मेरे घर में मुझसे ज्यादा इज्जत मिल रही है,..मैंने मन में कहा मुझे पता लगाना चाहिए कि आखिर कौन है ये शख्स? जब पता लगा तो ये बात सामने आई कि वह लीक पेपर लेकर घर आता था। फिर सलमान खान ने बताया कि गणेश हमेशा से उनके लिए पेपर लीक करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
the kapil sharma show
- फोटो : twitter
अगर सलमान खान के वक्र फ्रंट की बात करे तो बता दें फिलहाल दबंग खान फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा को जगह दी गई थी लेकिन शादी की वजह से 'देसी गर्ल' ने फिल्म छोड़ दी। प्रियंका के बाद एक बार फिर सलमान की जोड़ी कटरीना कैफ के साथ फिट की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma and salman khan
आखिर में बता दें कि फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा आइटम नंबर 'दिलबर-दिलबर' की एक्ट्रेस नोरा फतेही, दिशा पाटनी, तब्बू और मशहूर कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म कोरियन ड्रामा ओडे टू माई फादर पर आधारित है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।