{"_id":"5d3016ea8ebc3e6cd405fb24","slug":"priyanka-chopra-success-know-about-her-net-worth-and-car-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 बंगले और 8 लग्जरी कारों की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, 4 लाख रुपये तक का रखती हैं बैग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 बंगले और 8 लग्जरी कारों की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, 4 लाख रुपये तक का रखती हैं बैग
Thu, 18 Jul 2019 01:22 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । बॉलीवुड की देसी गर्ल से लेकर जोनस परिवार की बहू तक, प्रियंका ने अपनी जिंदगी के हर किरदार को बखूबी निभाया है । प्रियंका भारत में कई लड़कियों के लिए एक आइकन हैं । प्रियंका अब अपने करियर के साथ शादीशुदा जिंदगी भी एंज्वॉय कर रही हैं ।
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । आज प्रियंका के बर्थडे पर हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं । यूपी के रायबरेली की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन जीता था । कुछ सालों में ही प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप हीरोइन की लिस्ट में शुमार कर लिया ।
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
उस समय बॉलीवुड में बाहर के लोगों की एंट्री नहीं होती थी । फिर भी प्रियंका ने अपने टैलेंट से खुद को साबित किया । प्रियंका फॉरेन ब्रांड की एंबेसडर बनीं । अब प्रियंका की कुल संपत्ति 1 अरब 92 करोड़ रुपए है । आइए जानते हैं कि प्रियंका के पास कितने घर और कितनी कारें हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका मुंबई में कई फ्लैट्स की मालकिन हैं । वर्सोवा में एक बिल्डिंग में प्रियंका के तीन बड़े फ्लैट हैं। साथ ही न्यूयॉर्क में उनका पेंट हाउस है । जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है । इसके अलावा उनके पास मुंबई और गोवा में जमीन भी है । खबरों की मानें तो बागा बीच पर भी उनका एक बंगला है जो 20 करोड़ रुपए का है ।
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala
साल 2014 में प्रियंका यारी रोड पर एक बंगला खरीदना चाहती थीं जिसका नाम दरिया महल है । खबराें की मानें तो प्रियंका इसके लिए 100 करोड़ रुपए चुकाने को तैयार थीं लेकिन ये डील नहीं हो पाई । इसके अलावा प्रियंका और निक ने Beverley Hills पर एक घर खरीदा है जिसकी कीमत 44 करोड़ रुपए है ।