{"_id":"5f0ed19e8ebc3e63c45c262d","slug":"priyanka-chopra-talks-about-equality-and-oppurtunity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड ही नहीं दुनियाभर में भेदभाव को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया पोस्ट, कहा- 'त्वचा के रंग और जेंडर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड ही नहीं दुनियाभर में भेदभाव को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया पोस्ट, कहा- 'त्वचा के रंग और जेंडर...'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 15 Jul 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। रंगभेद, नस्लभेद और लैंगिक समानता सहित कई मुद्दों पर प्रियंका अपनी राय रखती नजर आई हैं। दुनियाभर में गैरबराबरी और असमानता को लेकर एक बार फिर से प्रियंका ने कई बातों की ओर ध्यान दिलाया है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किए गए कार्ड में प्रियंका लिखती हैं कि 'दुनिया के कई जगहों पर लड़कियों की आवाजें नहीं सुनी जाती हैं। उनकी जिंदगी में जो भी फैसले हैं वो किसी और द्वारा लिए जाते हैं। लड़कियों को ये मौका नहीं मिलता है।'
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका कहती हैं कि 'कोविड 19 के इस दौर में सामाजिक दूरी भी विशेषाधिकार है क्योंकि बहुत से लोग गरीब हैं, जो शरणार्थी की तरह रह रहे हैं। उनके पास इतनी भी सुविधा नहीं है कि वो छह फीट की दूरी बना सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
'याद रखिए कि सांस लेना भी एक विशेषाधिकार है, क्योंकि दुनिया भर के लोगों को उनकी त्वचा के रंग, जेंडर या उनकी धार्मिक मान्यताओं के अलावा किसी अन्य कारण से सताया जाता है। बदलाव लाने के लिए सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स की जरूरत नहीं है। बस आपकी इच्छाशक्ति होनी चाहिए। कोई भी कदम छोटा नहीं होता। कोई भी उम्र कम नहीं होती।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं। चर्चा है कि वो वहां कुछ टेलीविजन शोज पर काम करेंगी। बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका ने अपनी किसी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। ऐसी खबरें आई थीं कि वो कोई हॉलीवुड फिल्म कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।