फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI जांच की मांग को लेकर पप्पू यादव ने लिखा था अमित शाह को पत्र, गृह मंत्री की ओर से मिला ये जवाब

Wed, 15 Jul 2020 03:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death case: Home Minister Amit Shah forwards Pappu yadav letter for CBI probe
पप्पू यादव, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में एक महीने तक जांच करने के बाद पुलिस अंतिम नतीजे पर पहुंच चुकी है। सुशांत के मामले में हुई पूछताछों और चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है। पुलिस इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट आने वाले 10 से 15 दिनों में पेश कर देगी। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर एक बड़ा तबका इस मामले की सीबीआई जांच चाहता है।

Sushant Singh Rajput Death case: Home Minister Amit Shah forwards Pappu yadav letter for CBI probe
पप्पू यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इसी को लेकर बिहार के पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने भी गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर एक्टर के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। अब गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से पप्पू यादव को जवाब भेजा गया है।

Sushant Singh Rajput Death case: Home Minister Amit Shah forwards Pappu yadav letter for CBI probe
सुशांत सिंह की मौत पर बोले पप्पू यादव - फोटो : self

पप्पू यादव ने बताया है कि सुशांत के मामले में हमने सीबीआई जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले को संबंधित विभाग (DOPT) में आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death case: Home Minister Amit Shah forwards Pappu yadav letter for CBI probe
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

उधर भाजपा से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस मामले की जांच के लिए एक वकील नियुक्त किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था, 'मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।' इस बाबत सुब्रमण्यम स्वामी के वकील इशकरण ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर कहा है कि सुशांत के सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों जैसे सीसीटीवी, लैपटॉप, फोन आदि को फॉरेंसिक जांच के लिए संरक्षित किया जाए ताकि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death case: Home Minister Amit Shah forwards Pappu yadav letter for CBI probe
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

गौरतलब है कि पिछले महीने (जून) की 14 तारीख को ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उस दिन से अब तक पुलिस लगभग तीन दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बताती है कि उनकी मौत फांसी लगने के बाद सांस लेने में तकलीफ से हुई है।

पढ़ें- सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता कपूर, लिखा- 'हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed