फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 25 साल में कितनी बदल गईं देसी गर्ल? खुद किया खुलासा, हॉलीवुड में आईं मुश्किलों का किया जिक्र

Wed, 04 Dec 2024 06:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Dec 2024 06:11 PM IST
सार

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं। तब से लेकर आज तक वे लाइमलाइट में हैं। इस सफर को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। हाल ही में प्रियंका अपने करियर पर बात करती नजर आईं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra talks about her career journey in Bollywood and Hollywood admitted that she has changed a lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फिल्मी यात्रा काफी खूबसूरत रही है। साथ ही सीखने वाली भी। अभिनेत्री ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी, इसके बाद हॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं। इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को स्पॉटलाइट में रहते 25 साल हो गए हैं। उनका ये सफर साल 2000 में शुरू हुआ, जब वे मिस वर्ल्ड बनीं। प्रियंका का कहना है कि इन वर्षों में वे काफी बदल चुकी हैं।

Priyanka Chopra talks about her career journey in Bollywood and Hollywood admitted that she has changed a lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

बोलीं- बहुत बदल गई हूं
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने स्वीकार किया कि उनमें काफी बदलाव आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे उन लोगों में से नहीं हैं, जो अपनी कमजोरियों पर बात करें। प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाने को लेकर कहा कि उनके लिए अमेरिका में काम करना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी किशोर उम्र में वहीं पढ़ाई की। 

Priyanka Chopra talks about her career journey in Bollywood and Hollywood admitted that she has changed a lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

हॉलीवुड और बॉलीवुड में क्या है अंतर?
बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने में क्या अंतर है? इसे लेकर प्रियंका ने बताया कि दोनों इंडस्ट्री में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया एक जैसी ही है। अंतर है तो सिर्फ सांस्कृतिक विविधता का ही है, जो दोनों इंडस्ट्री को एक-दूसरे से अलग बनाता है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैंने यही माना कि हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसा होगा या इसके विपरीत। पानी की तरह बनो।  
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आई अहम जानकारी, इस महीने शुरू होगी शूटिंग, जुड़ेंगे ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra talks about her career journey in Bollywood and Hollywood admitted that she has changed a lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : पीटीआई

किन मुश्किलों का किया सामना?
प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वे हमेशा से चुप रहने, सुनने और नई जगहों की खोज करने में यकीन करती हैं। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि हॉलीवुड में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा? इस पर उन्होंने कहा अपनी 25 साल के करियर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे बहुत प्राइवेट रहने वाली इंसान हैं। ऐसे में स्पॉटलाइट में रहते हुए जो उम्मीदें और दबाव आए, उन्हें संभालना उनके लिए मुश्किल रहा।
Pushpa 2: ‘पुष्पा’ के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, जानिए किन अभिनेताओं ने ठुकराया था यह किरदार

विज्ञापन
Priyanka Chopra talks about her career journey in Bollywood and Hollywood admitted that she has changed a lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

व्यक्तित्व में आए ये बदलाव
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा बदल गई हूं। एक पेशेवर के रूप में। असफलताओं और बदलावों को स्वीकार करने के मामले में, मुझमें बहुत बदलाव आए हैं'। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिलहाल 'सिटाडेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Munawar Faruqui: ‘बिग बॉस 18’ को लेकर मुनव्वर फारूकी की राय, पसंदीदा शख्स का नाम सुन हो जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed