फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Roshans: 'द रोशंस' का पोस्टर हुआ रिलीज, ऋतिक के परिवार की तीन पीढ़ियों का दिखेगा योगदान

Wed, 04 Dec 2024 01:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2024 01:17 PM IST
सार

डॉक्यू-सीरीज 'द रोशंस' में रोशन परिवार की सिनेमा यात्रा के बारे में नई जानकारी दी जाएंगी। यह सीरीज रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों के योगदान और उनके सिनेमा के प्रति समर्पण को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी।
 

विज्ञापन
The Roshans Poster released by Netflix Featuring Hrithik Roshan Rakesh Roshan Rajesh Roshan
द रोशंस - फोटो : इंस्टाग्राम- नेटफ्लिक्स

ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने बुधवार को ऋतिक रोशन के परिवार पर आधारित एक खास डॉक्यू-सीरीज की घोषणा की। इस सीरीज में दर्शकों को रोशन परिवार की बहुप्रसिद्ध सिनेमा यात्रा को करीब से जानने का मौका मिलेगा। साथ ही, इसमें तीन पीढ़ियों का योगदान और परिवार के सदस्यों की कहानियां शामिल होंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब रोशन परिवार अपने जीवन के निजी और सिनेमा के प्रति उनके समर्पण को लोगों के साथ साझा करेगा।

The Roshans Poster released by Netflix Featuring Hrithik Roshan Rakesh Roshan Rajesh Roshan
ऋतिक रोशन-राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
नया पोस्टर हुआ जारी

नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "हिंदी सिनेमा में संगीत, जादू और अविस्मरणीय पल लाने वाले परिवार के साथ एक गहरे सफर पर चलें। 'द रोशंस' जल्द ही केवल नेटफ्लिक्स पर।" इस पोस्टर में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


The Roshans Poster released by Netflix Featuring Hrithik Roshan Rakesh Roshan Rajesh Roshan
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
सीरीज में दिखेगा रोशन परिवार का योगदान

यह डॉक्यू-सीरीज रोशन परिवार के सिनेमा में योगदान और उनके अनुभवों को प्रदर्शित करेगी। इस सीरीज का केंद्र रोशन लाल नागरथ होंगे, जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा की दिशा को प्रभावित किया। उनके योगदान के बाद उनके परिवार के सदस्यों - राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन ने भी हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Roshans Poster released by Netflix Featuring Hrithik Roshan Rakesh Roshan Rajesh Roshan
ऋतिक रोशन- राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन ने जताई खुशी

रोशन परिवार ने इस साझेदारी को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हम नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर अपनी कहानियां साझा करने के लिए उत्साहित हैं। इस प्लेटफार्म के जरिए हम अपनी यात्रा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं, और यह हमारे लिए सम्मान की बात है।" डायरेक्टर शशि रंजन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, "रोशन परिवार की दुनिया में कदम रखना और उनके इतिहास को प्रस्तुत करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।"

विज्ञापन
The Roshans Poster released by Netflix Featuring Hrithik Roshan Rakesh Roshan Rajesh Roshan
वॉर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
वॉर में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'वार 2' में नजर आएंगे, जिसमें कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, खासकर फिल्म के एक्शन सीन को लेकर। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्टंट डायरेक्टर्स को टीम में शामिल किया गया है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर इस सीन की शूटिंग दिसंबर में मुंबई के विभिन्न लोकेशन्स पर करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed