{"_id":"600118d58ebc3e32a4526e33","slug":"priyanka-chopra-to-gauri-khan-when-celebs-confessions-about-their-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सितारों ने अपने पार्टनर की अजीब आदतों का किया था खुलासा, प्रियंका के पति तो सुबह उठते ही करते हैं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन सितारों ने अपने पार्टनर की अजीब आदतों का किया था खुलासा, प्रियंका के पति तो सुबह उठते ही करते हैं ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस बात से कोई इंकार नहीं है कि हर कपल जिंदगी में उतार चढ़ाव देखता है। इन सब बाधाओं को पार कर वे अपने प्यार को बनाए रखते हैं और रिश्ते को मजबूत करते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई कपल हैं जिन्होंने अपना रिलेशनशिप गोल सेट किया और दूसरों के लिए एक उदाहरण बनें। शाहरुख खान-गौरी खान, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत सहित अनेक नाम मिल जाएंगे। इन सितारों ने अपने पार्टनर्स से खुलेआम प्यार का इजहार किया और उनकी खूबियां बताई हैं लेकिन ऐसा कई बार हुआ है जब उन्होंने अपने पार्टनर से जुड़ी अजीबो गरीब बातों का भी खुलासा किया है जिसे सुनकर फैंस हंसते हंसते लोट-पोट हो गए। चलिए जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में।
2 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक अवॉर्ड शो के दौरान स्टेज पर ही गौरी खान ने शाहरुख खान के बारे में खुलासा किया कि वह तैयार होने के लिए दो से तीन घंटे लेते हैं। गौरी ने बताया कि 'यह उनके लिए है जो यह दावा करते हैं कि स्टाइल से उनका कोई लेना देना नहीं है। मुझे आज उनके एक सीक्रेट के बारे में बताना है। जब कभी भी हमें किसी पार्टी में जाना होता है तो मैं आमतौर पर 20 मिनट में तैयार हो जाती हूं लेकिन शाहरुख को तैयार होने के लिए दो से तीन घंटे का समय चाहिए होता है।‘
3 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से हैं। करीना को सैफ की एक आदत से बहुत चिढ़ हो जाती है। एक शो में करीना ने बताया कि 'सैफ को पढ़ने का बहुत शौक है तो हर शाम को वो ज्यादातर किताबें पढ़ते रहते हैं। हम डिनर आमतौर पर 7.30 से आठ बजे के बीच कर लेते हैं। सैफ से कोई भी बात करो तो उसका पहला रिएक्शन होता है 'नहीं'। तब मैं कहती हूं कि सैफ तुम चाहते क्या हो? क्या हमें हर कदम ट्राई करके उठाना चाहिए। उसका रिएक्शन होता है 'नहीं'।' और फिर अचानक तीन घंटे बाद वो मुझे मैसेज करता है 'हां'। तब मैं कहती हूं कि अच्छा जब मैं इसी बात को कह रही थी तो हमेशा नहीं क्यों कहते हो। मुझे लगता है कि वो बस 'नहीं' यूं ही कहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के बारे में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं वह सुबह उठकर बेडरूम में सबसे पहले क्या करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था उनके पति उनके लिए हर समय काफी आकर्षित रहते हैं और हर दिन सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं। अभिनेत्री ने कहा था, 'यह थोड़ा अजीब हो सकता है लेकिन निक जोनस हर सुबह उठकर मेरे चेहरे को देखते हैं जब मैं सोकर उठती हूं।' मजाकिया अंदाज में प्रियंका ने आगे कहा, 'निक मुझे जब ऐसे देखते हैं फिर मैं कहती हूं एक मिनट रुको मैं थोड़ा मेकअप कर लूं।'
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काजोल की एक बात अजय देवगन को बहुत परेशन करती है वह है उनका हद से ज्यादा बाते करना। हालांकि, अजय ने कहा कि जब काजोल ऐसा नहीं करती हैं तो वे उनकी इस आदत को काफी मिस भी करते हैं। अजय का कहना है कि ‘कई बार फिल्म के सेट पर वह काफी बातें करने लग जाती हैं। मैं उनसे शिकायत करता हूं तब वह थोड़ा चुप होती हैं।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।