बॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा का अपना एक अलग ही क्रेज है। वहीं, भोजपुरी फिल्मों में हीरोइनें अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों की कई अभिनेत्रियों की फॉलोइंग बॉलीवुड हसीनाओं को भी जबरदस्त टक्कर देती है। इनमें मोनालिसा, रानी चटर्जी से लेकर आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का नाम शामिल है।
बॉलीवुड की हसीनाओं से कम सुंदर नहीं हैं भोजपुरी की ये अभिनेत्रियां, इनकी हर अदा पर फैंस दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की है। उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। फिल्म इंडस्ट्री में वे मोनालिसा के नाम से जानी जाती हैं। मोनालिसा लगभग 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे मोटी फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है और विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है।
आम्रपाली दुबे भोजपूरी फ़िल्म की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी एक्टिंग और हॉटनेस के लोग दीवाने है। आम्रपाली जितनी खूबसूरत है उतनी ही बोल्ड भी। फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली टीवी सीरियल में काम करती थीं। तब से अब तक आम्रपाली का लुक काफी बदल गया है। आम्रपाली की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। आम्रपाली “मेरा नाम करेगी रोशन” सीरीयल में भी काम कर चुकी हैं। साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था।
रानी चटर्जी का जन्म भले ही मुंबई में हुआ था, लेकिन बॉलीवुड की बजाय उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया और बड़ा नाम बनीं। रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। इसके साथ ही रानी चटर्जी भोजपुरी की ऐसी अदाकारा हैं जिन्हें उनकी बेबाकी की वजह से भी पहचाना जाता है। वहीं, भोजपुरी सिनेमा में 250 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकीं रानी चटर्जी ने मस्तराम वेबसीरीज से ओटीटी पर कदम रखा है।
बता दें अक्षरा सिंह एक शानदार ऐक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। साल 2020 में उन्होंने, 'मैंने ना बुलाया' और 'बाबू कॉल करें क्या' जैसे गानों से अपने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' में भी काम कर चुकी हैं।