फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दो चर्चित सितारों पर लगे यौन शोषण के आरोप, एक का मामला जुड़ा पाकिस्तान की महिला से

Fri, 15 Jan 2021 04:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 15 Jan 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Actor Ali Zafar and Famous Tiktoker Shadab Khan Accused Of Sexual Harassment
अली जफर, शादाब खान - फोटो : Twitter/ अमर उजाला, मुंबई

'तेरे बिन लादेन', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क', 'चश्मे बद्दूर', 'टोटल सियापा' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए मशहूर रहे पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफर के खिलाफ एक बार फिर से यौन शोषण को लेकर शिकायत दर्ज हुई है। और, यह शिकायत दर्ज कराई है मेकअप आर्टिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता लीना घानी ने। लीना ने अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और हर्जाने के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। इधर, एक चर्चित टिकटॉकर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

Pakistani Actor Ali Zafar and Famous Tiktoker Shadab Khan Accused Of Sexual Harassment
अली जफर

पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट में अपील दर्ज कराते हुए लीना ने दावा किया है कि अली जफर ने कई सालों तक उनका यौन शोषण किया है। इसकी जानकारी लीना ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा करके भी दी। लीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'कई सालों तक अली जफर से व्यक्तिगत और कानूनी हमले झेलने के बाद आखिरकार मैंने फैसला कर लिया है कि मुझे खुद के लिए खड़ा होना होगा और यह लड़ाई लड़नी होगी। उन लोगों ने कहा कि जाकर अदालत में यह बातें कहो तो मैंने वैसा ही किया।'

Pakistani Actor Ali Zafar and Famous Tiktoker Shadab Khan Accused Of Sexual Harassment
अली जफर

यह पहला मौका नहीं है जब अली जफर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हों, इससे पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री मीशा शफी भी अली जफर पर यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि, अली जफर ने इन आरोपों को कभी नहीं माना और वह केस ऐसे ही चल रहा है। इधर, देश में एक मशहूर टिकटॉकर शादाब खान पर भी उनकी पूर्व प्रेमिका ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की ने शादाब के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और इसके बदले में शादाब ने भी 11 जनवरी को उस लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Actor Ali Zafar and Famous Tiktoker Shadab Khan Accused Of Sexual Harassment
शादाब खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शादाब ने अपनी पूर्व प्रेमिका के सभी आरोपों को निराधार ठहराया है और उल्टा लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने रिश्ते के बदले में पैसों की मांग कर रही है और गलत आरोप लगाकर उनकी छवि को भी धूमिल किया जा रहा है। शादाब ने अपने बयान में कहा है कि वह अपनी प्रेमिका के साथ पिछले आठ साल से प्रेम संबंधों में थे लेकिन लड़की ने उन्हें धोखा देना शुरू कर दिया। जब शादाब ने उस लड़की से रिश्ता खत्म किया तो वह उनसे पैसे की मांग करने लगी। कहीं वह लड़की समाज में उनका नाम खराब न करे, इससे बचने के लिए शादाब ने उसे पांच लाख 70 हजार रुपये दे भी दिए।

विज्ञापन
Pakistani Actor Ali Zafar and Famous Tiktoker Shadab Khan Accused Of Sexual Harassment
शादाब खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शादाब ने बताया है कि पैसे लेने के बावजूद उस लड़की ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उसने शादाब से उनके यूट्यूब चैनल की आईडी और पासवर्ड लिया और सोशल मीडिया पर खुले तौर पर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया। जब शादाब ने उस लड़की को एक कानूनी नोटिस भेजा तो उसने शादाब पर बलात्कार का केस दाखिल कर दिया। शादाब का कहना है कि इस समय वह एक शादीशुदा आदमी है और वह लड़की उनकी छवि को धूमिल कर रही है। साथ ही उनके व्यापार को भी खत्म करने पर तुली हुई है। वह जो भी आरोप लगा रही है, उसके पास इसका कोई भी सबूत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed