फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की छोड़ी ये 5 फिल्में शाहरुख-आमिर के लिए साबित हुई थीं वरदान, आज भी होता होगा दबंग खान को अफसोस

Fri, 15 Jan 2021 04:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 15 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan rejected these 5 blockbuster films which made Shahrukh and Aamir Superstar
आमिर, शाहरुख और सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान हैं जो 90 के दशक से अब तक लोगों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। सलमान की एक्टिंग और बॉडी के तो लोग दीवाने हैं ही उनके स्टाइल पर भी लोग फिदा हो जाते हैं। सलमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी वो जिस फिल्म में नजर आ जाते हैं वो बड़ी हिट हो जाती है। हालांकि सलमान ने अपने करियर में भी कुछ ऐसी गलतियां की हैं जिसके चलते उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गई। इतना ही नहीं जिन फिल्मों को सलमान ने रिजेक्ट कर दिया उसे दूसरे सितारों ने कर लिया और सुपरहिट हो गए। तो चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो सलमान के हाथ से निकली और दूसरो की किस्मत चमक गई।

Salman Khan rejected these 5 blockbuster films which made Shahrukh and Aamir Superstar
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

राज और सिमरन की लव स्टोरी तो फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित और खूबसूरत प्रेम कहानी में से एक मानी जाती है। शाहरुख ने इस फिल्म में राज के किरदार को निभाकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि ये रोल पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था, लेकिन किसी कारण से वो इस फिल्म के हीरो नहीं बन पाए। वहीं शाहरुख इस फिल्म के जरिए हमेशा हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए।

Salman Khan rejected these 5 blockbuster films which made Shahrukh and Aamir Superstar
Ghajini film poster - फोटो : file photo

गजनी

आमिर और आसिन की सुपरहिट फिल्म गजनी ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। बताया जाता है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद आमिर ने सलमान का नाम इस फिल्म के लिए आगे किया था, लेकिन सलमान ने इस रोल को करने से मना कर दिया। इसके बाद आमिर ने ये फिल्म कर ली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan rejected these 5 blockbuster films which made Shahrukh and Aamir Superstar
Baazigar - फोटो : social media

बाजीगर

शाहरुख खान ने अपने करियर में हीरो के साथ साथ एंटी हीरो वाले रोल भी निभाए थे और उनकी वर्सटाइल एक्टिंग ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। हालांकि पहले सलमान ही बाजीगर में ये धमाकेदार रोल निभाने वाले थे, लेकिन एंटी हीरो के किरदार को लेकर वो असमंजस में आ गए और फिल्म को ना कह दी। इसी फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
Salman Khan rejected these 5 blockbuster films which made Shahrukh and Aamir Superstar
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चक दे इंडिया

भारतीय महिला हॉकी टीम पर बनी इस शानदार मूवी में शाहरुख खान ने कोच कबीर खान का रोल निभाया था। हालांकि इस फिल्म के लिए पहले सलमान से बात की गई थी, लेकिन सलमान ने इस रोल को निभाने से इनकार कर दिया और एक बार फिर शाहरुख इस रोल के बाजीगर बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed