फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्वांटिको' में भारतीयों को आतंकवादी दिखाने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले - 'शर्म करो'

Mon, 04 Jun 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra trolled on social media for Quantico showing Indians as terrorists
priyanka chopra
'क्वांटिको' गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। कुछ दिन पहले 'क्वांटिको' सीजन 3 को टीआरपी की वजह से बंद करना पड़ा था तो वहीं अब उसके टेलीकास्ट हुए आखिरी एपिसोड ने देसी गर्ल को नई मुसीबत में डाल दिया है। प्रियंका चोपड़ा 'क्वाटिंको' के आखिरी एपिसोड की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
Priyanka Chopra trolled on social media for Quantico showing Indians as terrorists
Priyanka Chopra
'क्वांटिको' सीजन 3 के टेलीकास्ट हुए आखिरी एपिसोड में एक सीन की वजह से प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एपिसोड में दिखाया गया है कि कुछ भारतीय लोग मैनहट्टन में बॉम प्लांट कर रहे हैं लेकिन वह इसका सारा इल्जाम पाकिस्तान पर डालना चाहते हैं।
Priyanka Chopra trolled on social media for Quantico showing Indians as terrorists
प्रियंका क्वाटिंको - फोटो : SELF
इस एपिसोड के ऑन एयर होते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। उनका कहना है कि सीन में बॉम प्लांट करते हुए लोगों को भारतीय दिखाया गया है जिससे भारत की छवि पर खराब असर पड़ सकता है। प्रियंका चोपड़ा इस शो का हिस्सा है जिस वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra trolled on social media for Quantico showing Indians as terrorists
priyanka chopra
दरअसल, भारतीय लोग इस सीरियल को प्रियंका चोपड़ा की वजह से ही देखते हैं ऐसे में इस तरह से भारतीयों को दिखाने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक यूजर ने लिखा - 'प्रियंका और क्वांटिको के मेकर्स दोनों को शर्म आनी चाहिए। भारतीयों को इस तरह से आतंकवादी दिखाना गलत है।'
 

 
विज्ञापन
Priyanka Chopra trolled on social media for Quantico showing Indians as terrorists
Priyanka Chopra
एक और यूजर ने लिखा - 'क्वांटिको में यह सीन तकलीफ देने वाला है। कहानी में भारतीयों को इस तरह दिखाना उनकी छवि को धूमिल करना है।' वहीं एक और यूजर ने प्रियंका को खरीखोटी सुनाते हुए लिखा - 'अब समझ में आया कि प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन क्यों कर रही थीं।' 
 

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed