बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही प्रियंका कई बड़े मुद्दों पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी खुलकर राय देती हैं। प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण में नजर आई थी। प्रियंका से इसमें लेस्बियन को लेकर एक सवाल पूछा गया था। अब उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें वह बता रही है कि किस प्रकार एक महिला ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया था ताकि वह उनके साथ रोमांटिक हो सके। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने यह झूठ बोला था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड है और वह ऐसा नहीं कर सकती। प्रियंका कहती हैं, 'उन्हें एक बार महिला के द्वारा प्रस्तावित किया गया था। हालांकि उन्हें इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए रिलेशनशिप में होने का नाटक करना पड़ा था। करण जौहर के शो में प्रियंका ने बताया था कि ये सब एक नाइट क्लब में हुआ था। उस लड़की को ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं। और मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि उसे कैसे कहूं क्योंकि उसे मैं शायद जानती थी।'
किस्सा: जब नाइट क्लब में प्रियंका चोपड़ा की ओर एक महिला हुई थी आकर्षित, अभिनेत्री ने ऐसे छुड़ाया था पीछा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 24 May 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन