फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका ने काफी देर से सीखा वर्क-लाइफ बैलेंस, बोलीं- अच्छा लगता था 24 घंटे काम करने का ख्याल

Thu, 17 Nov 2022 10:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra was a workaholic in her 20s actress Learnt importance of family  friends at The Age of 30
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का डंका पीटने वाली प्रियंका बीते दिनों भारत यात्रा पर आई थीं। प्रियंका करीब तीन साल बाद स्वदेश लौटीं। यह उनका प्रमोशनल टूर था। इस दौरान वह कामकाज में जबरदस्त तरीके से व्यस्त नजर आईं। मगर, इस बीच उन्होंने अपने दोस्तों के लिए भी कुछ फुरसत लिकाली। एक मीडिया बातचीत में प्रियंका ने कहा कि उन्होंने 30 वर्ष की उम्र के बाद काम और जिंदगी के बीच संतुलन बनाना सीखा है। उन्होंने वर्क-लाइफ बैलेंस के महत्व पर भी चर्चा की।

Priyanka Chopra was a workaholic in her 20s actress Learnt importance of family  friends at The Age of 30
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा अपने काम को बेहद तवज्जो देती हैं। अभिनय के मामले में भी वह हमेशा किरदार में पूरी तरह ढल जाती हैं, चाहें फिर इसके लिए कितनी ही मेहनत क्यों न करनी पड़े। हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि 20 वर्ष की उम्र तक उनके लिए कामकाज ही प्राथमिकता रहा, इसी में डूबी रहीं। लेकिन, 30 वर्ष की उम्र में उन्हें परिवार और दोस्तों के महत्व का अहसास हुआ। उन्होंने वर्क-लाइफ बैलेंस का महत्व समझा और इसे सीखा।
India Lockdown: जिंदा हुईं कोरोना की स्मृतियां, फिर उठे सवाल, रिलीज हुआ 'इंडिया लॉकडाउन'

Priyanka Chopra was a workaholic in her 20s actress Learnt importance of family  friends at The Age of 30
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कहा, 'मैं अब आराम-आराम से अपने काम निपटाना पसंद नहीं करती, क्योंकि इसमें पूरा दिन चला जाता है। मैं एक तय समय में काम खत्म करना पसंद करती हूं, इसके बाद कुछ पल फुरसत के निकालती हूं। मेरा पूरा दिन अब वर्क-लाइफ बैलेंस के हिसाब से बंटा होता है, ऐसे में एक तय वक्त में मुझे अपना काम करने की जरूरत होती है।' प्रियंका ने कहा, 'मेरा वर्क मेरी जिंदगी नहीं है। बेशक मैं 20वें साल तक ऐसा ही सोचती रही कि कि काम ही जिंदगी है। 24 घंटे काम करने के आइडिया को बेहतर मानती रही। लेकिन, जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ी है, मुझे अहसास हुआ है कि यह बिल्कुल गलत है।'
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra was a workaholic in her 20s actress Learnt importance of family  friends at The Age of 30
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'खुद को रिफ्रेश होनी की जरूरत होती है। हमारी खुशियां परिवार, जिंदगी और दोस्तों से जुड़ी होती हैं। यह मैंने 30वें वर्ष में समझा। मैंने वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना शुरू किया और अब मैं इसी के हिसाब से चलती हूं।'  वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों 'जी ले जरा' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। हालिया बातचीत में प्रियंका ने कहा कि वह अगले वर्ष इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed