सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहती थीं प्रियंका, एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Jul 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra was against acting in films after winning Miss World reveals Madhu Chopra
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। मगर, एक वक्त ऐसा था जब वह फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं। खुद एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने इसका खुलासा किया है। प्रियंका की मां के मुताबिक एक्ट्रेस बनना कभी उनकी प्लानिंग में नहीं था।

Trending Videos
Priyanka Chopra was against acting in films after winning Miss World reveals Madhu Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद अक्सर सुंदरियां फिल्मी दुनिया का रुख करती हैं। मगर प्रियंका चोपड़ा के मामले में ऐसा नहीं था। मधु चोपड़ा के मुताबिक मिस वर्ल्ड पीजेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका ने एक साल का गैप लिया था। यह जीतने के बाद फिल्मों में काम करना प्रियंका की लिस्ट में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra was against acting in films after winning Miss World reveals Madhu Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मधु चोपड़ा का कहना है कि प्रियंका आगे पढ़ना चाहती थीं, लेकिन पेरेंट्स ने जोर दिया तो वह फिल्मों में चली आईं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान मधु ने कहा, 'वो मुंबई आई तो जाहिर है कि उसके पास फिल्म वाले ऑफर्स लेकर आने लगे, लेकिन वह फिल्मों में काम करने के बिल्कुल खिलाफ थी। वह कहती, 'नहीं, ये सब मुझे नहीं करना है। मैं पढ़ाई करना चाहती हूं। तब हमने कहा कि मौके रोज रोज नहीं आते।'
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से आधिकारिक तौर पर जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन संग फरमाएंगी रोमांस

Priyanka Chopra was against acting in films after winning Miss World reveals Madhu Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

मधु चोपड़ा ने आगे बताया,  'हमने प्रियंका को समझाया और कहा कि एक फिल्म करो, अगर तुम्हें अच्छा न लगे और ऐसा लगे कि यह तुम्हारे लिए सही नहीं है तो तुम कभी भी वापस लौट सकती हो और फिर पढ़ाई कर लेना। वे लोग तुम्हें जबर्दस्ती नहीं ले जाएंगे। इसके बाद उसने फिल्मों के ऑफर लिए।'
OMG 2: मिशन इम्पॉसिबल 7 की रिलीज के साथ जारी होगा 'ओएमजी 2' का टीजर, दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

विज्ञापन
Priyanka Chopra was against acting in films after winning Miss World reveals Madhu Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

मधु चोपड़ा ने यह भी खुलासा किया कि प्रियंका अपने पहले कॉन्ट्रैक्ट के दौरान काफी रोई थीं। उन्होंने अपनी मां से कहा था, 'मैं यह सिर्फ इसलिए कर रही हूं, क्योंकि आप मुझे ऐसा करने के लिए कह रही हैं।' हालांकि, एक्ट्रेस ने जब कैमरा फेस किया तो उन्हें यह पसंद आया और उन्होंने आगे भी इसी में करियर बनाना जारी रखा'।
Shahid Kapoor: 'मैं अपनी मां के प्रति वफादार था', शाहिद कपूर ने बताई पिता पंकज से सीमित बातचीत करने की वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed