{"_id":"5b9242ba867a557f17444cfe","slug":"priyanka-chopra-wedding-plans-won-t-interrupt-nick-jonas-father-s-bankruptcy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के ससुर के दिवालिया होने के बाद एक और खुलासा, दोस्त ने बताया अब किस तरह होगी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के ससुर के दिवालिया होने के बाद एक और खुलासा, दोस्त ने बताया अब किस तरह होगी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से मुंबई में सगाई कर ली । इसके बाद ये लव बर्ड्स यूएस लौट गए । फिर खबर आई कि प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर यानी 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है ।
2 of 8
priyanka chopra
काफी कर्ज के चलते उन्होंने अब अपनी इस कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विदेशी मीडिया में पॉल जोनस के दिवालिया घोषित होने के दस्तावेज मीडिया के सामने आए। इस कर्ज से उबरने के लिए पॉल अपनी कंपनी की कुछ संपत्ति बेच सकते हैं ।
3 of 8
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
अब खबर है कि इतना सबकुछ होने के बाद भी निक और प्रियंका की शादी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा । दोनों की शादी उतनी ही आलीशान तरीके से होगी जैसा दोनों ने सोचा था । बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, इस बात को प्रियंका की एक करीबी दोस्त ने कंफर्म किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
उन्होंने कहा, 'मैं ये नहीं कह रही कि प्रियंका आने वाले समय में शादी करने वली हैं । लेकिन इस कपल ने जो भी प्लान किया होगा उस पर निक के पिता की कंपनी के दिवालिया होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये एक पुराना बिजनेस था जिसे परिवार ने बंद करने का फैसला लिया ।'
विज्ञापन
5 of 8
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
'निक और उनके भाई अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और अपने पैरों पर बखूबी खड़े हैं । इस कपल ने लॉस एंजेलेस में अपेन लिए घर ढूंढना भी शुरू कर दिया है । हालांकि अभी वो इस घर में शिफ्ट नहीं होंगे । निक और प्रियंका अपने परिवार को साथ लेकर चलते हैं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।