{"_id":"638dc2104e18c645190fd218","slug":"priyanka-chopra-weekend-in-dubai-see-actress-latest-instagram-viral-photos-in-yellow-swimsuit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने दुबई में मनाया अपना वीकएंड, समुंदर किनारे दिखा अभिनेत्री का दिलकश अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने दुबई में मनाया अपना वीकएंड, समुंदर किनारे दिखा अभिनेत्री का दिलकश अंदाज
बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी मशहूर हैं। वह बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। प्रियंका ने अपने लुक से अवॉर्ड शो में कहर ढाया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म फेस्टिवल के बाद प्रियंका दुबई पहुंच गईं और वीकएंड का लुत्फ उठाया। जिसकी तस्वीरें भी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की हैं।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी विदेशी ट्रिप को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका दुबई में अपने दोस्तों के साथ वीकएंड सेलिब्रेट करती हुई काफी खुश नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने हॉट लुक में खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे समंदर किनारे बैठी शांत माहौल का आनंद ले रही हैं।
प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से दोस्तों के साथ मजे करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में 'वीकएंड वाइब्स' लिखा। तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह बहुत बिन्दास नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह येलो कलर के स्विमिंग सूट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें अभिनेत्री बेहद हॉट लग रही हैं। इसके अलावा वह सफेद रंग की ड्रेस में भी काफी खूबसूरत अवतार में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका को अपने दोस्तों के साथ मजे करना बहुत पसंद है। वह अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करती हुई नजर आती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं, इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।