{"_id":"5bf93afcbdec224163421c82","slug":"priyanka-chopra-will-give-two-reception-parties-to-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी दोस्तों को देंगी दो रिसेप्शन पार्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी दोस्तों को देंगी दो रिसेप्शन पार्टी
Sat, 24 Nov 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा दुल्हन बनने की तैयारी में जुटी हैं। बता दें शादी के बाद दीपिका- रणवीर ने चार रिसेप्शन पार्टियां रखी थीं। अब प्रियंका भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी मुंडा निक जोनस दो दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका-निक का पूर्व विवाह समारोह मेहरानगढ़ किले में होने वाला है। जबकि मुख्य समारोह उमाद भवन पैलेस में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो शादी के बाद दोनों ने दो रिसेप्शन पार्टिया देने का प्लान बनाया है। जिसमें से पहला रिसेप्शन समारोह मुंबई में होगा, वहीं दूसरे रिसेप्शन समारोह की तैयारिया दिल्ली के पांच सितारा होटल में होने की संभावना है।
3 of 5
priyanka chopra nik jonas
बता दें मुंबई और दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन समारोह की तारीखें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन कयास यह लगाए जा रहे हैं कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों पहले मुंबई की रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra
कुछ दिन पहले अपनी रॉयल वेडिंग की सभी तैयारियों को देखने के लिए प्रियंका अपने होने वाले सास-सुसर के साथ जोधपुर पहुंची थी। प्रियंका का कहना है कि वह अपनी शादी में जरा भी कमी नहीं देखना चाहती है।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों की शादी की तस्वीरों की बुकिंग भी हो चुकी है। यह तस्वीरें एक मैगजीन को 2.5 मिलियन डॉलर यानी 19 करोड़ रुपये में बेकी गई हैं। खबर यह भी है कि प्रियंका की शादी की पोशाक भी तैयार हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।