बॉलीवुड में हर दिन स्टार की किस्मत का सट्टा लगता है। एक फिल्म रातों-रात स्टार बना देती है और वही फिल्म अगर फ्लॉप हो जाए तो अर्श से सीधे फर्श पर पटक देती है। साल 2005 में 'सरकार' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं प्रियंका कोठारी की किस्मत ने भी ऐसी पलटी मारी कि उन्हें एक वक्त के बाद लोगों ने पूछना ही बंद कर दिया। 'जेम्स' और 'द किलर' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाली प्रियंका आज फिल्मी पर्दे से बिलकुल गायब हो चुकी हैं।
इस अभिनेत्री ने कभी बॉलीवुड में की थी धमाकेदार एंट्री, सालों बाद अब पहचानना भी हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका कोठारी का असली नाम निशा कोठारी है। उनका जन्म 30 नवंबर 1983 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी' के रीमिक्स गाने से प्रियंका को अच्छी पहचान मिली। आर माधवन की वजह से उन्हें साल 2003 में तमिल फिल्म जय जय में ब्रेक मिला।
हिंदी फिल्मों में उन्हें राम गोपाल वर्मा ने पहला ब्रेक दिया। वह 'शिवा', 'डरना जरूरी है', 'गो', 'डार्लिंग', 'आग', 'अज्ञात', 'बिल बुलाए बराती' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कई तमिल और तेलूगू भाषा की फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें इससे कोई खास पहचान नहीं मिल पाई।
साल 2016 में प्रियंका ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम एक बार फिर बदलकर अंजलि वर्मा कर लिया। कुछ दिनों पहले जब वह दिल्ली में हुए सेलेब्रिटी सॉकर मैच में नजर आईं तो लोगों को भरोसा नहीं हुआ। कभी स्लिम दिखने वाली निशा का वजन काफी बढ़ गया था।
प्रियंका आखिरी बार साल 2016 में फिल्म बुलेट राजा में नजर आई थीं। ये फिल्म कन्नड़ और तेलूगू भाषा में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब वह कभी-कभी बड़े कार्यक्रमों में नजर आती हैं।
हिंदी धारावाहिक से भोजपुरी की नंबर वन अभिनेत्री बनीं आम्रपाली दुबे, 'सात फेरे' में काम मिलने पर हुई थीं बेहद खुश