फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी धारावाहिक से भोजपुरी की नंबर वन अभिनेत्री बनीं आम्रपाली दुबे, 'सात फेरे' में काम मिलने पर हुई थीं बेहद खुश

Mon, 30 Nov 2020 10:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 30 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Top Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Share Her First Experience Of Saat Phere TV Serial In A Throwback Interview
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कड़ी टक्कर देने में लगी हुई है। इस इंडस्ट्री के सितारे देशभर में पहचान बना चुके हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं आम्रपाली दुबे। आम्रपाली का नाम भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम्रपाली दुबे ने हिंदी धारावाहिकों से डेब्यू किया था। लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया और आज टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं।

Top Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Share Her First Experience Of Saat Phere TV Serial In A Throwback Interview
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/aamrapali1101

आम्रपाली भले ही आज भोजपुरी इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्री हों लेकिन जब उन्होंने हिंदी धारावाहिकों में शुरुआत की थी उस समय उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। आम्रपाली ने जीटीवी के चर्चित धारावाहिक 'सात फेरे' में काम किया था। इस धारावाहिक से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रका था। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में धारावाहिक से जुड़ने पर खुशी जाहिर की थी।

Top Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Share Her First Experience Of Saat Phere TV Serial In A Throwback Interview
आम्रपाली दुबे - फोटो : ट्विटर

आम्रपाली से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि इस धारावहिक का पहला अनुभव उनका कैसा रहा। इस सवाल के जवाब में आम्रपाली ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है। इसके पहले भी मैंने विज्ञापनों में काम करते वक्त कई बार कैमरा फेस किया था, परंतु डेली सोप और विज्ञापन दोनों में काम करना बिल्कुल अलग अनुभव है। मुझे ‘सात फेरे’ जैसे धारावाहिक का हिस्सा बनने पर बहुत खुशी हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Share Her First Experience Of Saat Phere TV Serial In A Throwback Interview
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

वहीं उन्होंने इस धारावाहिक में निभाए किरदार की तुलना अपनी जिंदगी से भी की थी। आम्रपाली ने बताया था कि, 'इस धारावाहिक में मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का है, जो परिवार के सभी सदस्यों की बहुत लाडली है। हर कोई मुझे बहुत प्यार करता है तथा मेरी हर ख्वाहिश को पूरा करता है। ये किरदार मेरी जिंदगी के बहुत करीब है। घर पर भी मेरे पापा मुझे इतना प्यार करते हैं कि वो जब कभी बाहर जाते हैं तो मेरा चेहरा देखे बगैर घर से बाहर नहीं निकलते हैं। मेरे माता-पिता मेरे लिए जिंदगी में जितना ज्यादा व बेहतर कर सकते थे, उससे अधिक उन्होंने किया।'

विज्ञापन
Top Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Share Her First Experience Of Saat Phere TV Serial In A Throwback Interview
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आम्रपाली ने इस धारावाहिक में बहुत छोटी उम्र से काम किया था। उन्होंने धारावाहिक के मुख्य किरदार सलोनी और नाहर की बेटी श्वेता का किरदार निभाया था। इसके बाद आम्रपाली इमेजिन टीवी के धारावाहिक 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' भी नजर आ चुकी हैं। इस धारावाहिक में उन्होंने सुमन का मुख्य किरदार निभाया था। धारावाहिक में आम्रपाली के साथ ही अभिनेता सुमीत व्यास और शोएब भी मुख्य किरदार में थे। 

पढ़ें: ऋतिक रोशन 'डुग्गू' तो 'चिंटू' कहलाते थे ऋषि कपूर, ये हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फनी 'निक नेम्स'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed