{"_id":"6731130937555e1126070d5b","slug":"producer-boney-kapoor-fell-madly-in-love-with-sridevi-tried-acting-too-celebrate-birthday-today-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Boney Kapoor Birthday: निर्माता बोनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में हुए दीवाने, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Boney Kapoor Birthday: निर्माता बोनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में हुए दीवाने, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:53 AM IST
सार
बॉलीवुड के नामी निर्माताओं में से एक हैं, बोनी कपूर। उन्होंने बतौर निर्माता कई हिट फिल्में बनाई हैं। श्रीदेवी से शादी करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। इन दिनों तो बोनी अपनी अभिनय क्षमता से भी दर्शकों को रूबरू करा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
निर्माता बोनी कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म में अनिल कपूर का अदृश्य हो जाने वाला सुपरहीरो अंदाज लोगों को खूब भाया। वहीं श्रीदेवी की कॉमेडी और उनकी खूबसूरती ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। सबसे ज्यादा वाहा-वाही तो अमरीश पुरी के किरदार मोगैंबो को मिली। उनका कहा संवाद- 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी चर्चित है। इस शानदार फिल्म को शेखर कपूर ने निर्देशित किया और बोनी कपूर इसके निर्माता रहे। आज 'मिस्टर इंडिया' के निर्माता रहे बोनी कपूर का जन्मदिन (11 नवंबर1955) है। इस मौके पर जानिए, उनकी फिल्मों और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 7
फिल्मों में बतौर सहायक बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिला निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत का मार्गदर्शन
बोनी कपूर को अपने करियर की शुरुआत करने का मौका बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत के साथ मिला। उन्होंने शक्ति सामंत की कई फिल्मों में बतौर सहायक भी काम किया। सूत्रों के अनुसार शक्ति सामंत की एक फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर (1979)' का हिस्सा बोनी कपूर रहे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में रहे। बाद में बोनी ने अलग राह पकड़ी और वह फिल्मों के निर्माण में उतर आए। साल 1980 में उन्होंने बतौर निर्माता पहली फिल्म 'हम पांच' बनाई।
3 of 7
फिल्म 'मिस्टर इंडिया'
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर इंडिया जैसी हिट फिल्म दी
फिर साल 1983 में उन्होंने अपने भाई अनिल कपूर को लेकर एक फिल्म 'वो सात दिन' बनाई। इसके बाद उन्होंने हटकर काम करने का सोचा और 1987 में 'मिस्टर इंडिया' बनाई। यह फिल्म, हिंदी फिल्म जगत में एक कल्ट फिल्म बन गई। ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान श्रीदेवी के प्रति बोनी कपूर के मन में प्यार जागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा'
- फोटो : सोशल मीडिया
'रूप की रानी चोरों का राजा' ने दिवालिया किया
बोनी ने अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर एक फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा (1993)' भी बनाई, जो कि एक बड़े बजट की फिल्म थी, लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के कारण बोनी कपूर दिवालिया हो चुके थे, बड़ी मुश्किल से वह इस दौर से खुद को उबार पाए। इसके बाद भी बोनी कपूर कई फिल्में बतौर निर्माता बनाईं। इस साल उन्होंने कुछ और लोगों के साथ मिलकर अजय देवगन की एक फिल्म 'मैदान' प्रोड्यूस की है।
विज्ञापन
5 of 7
श्रीदेवी और बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी से प्रेम और शादी चर्चा में रही
कहा जाता है कि बोनी कपूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर ही श्रीदेवी के करीब आए। इस समय वह शादी-शुदा थे, लेकिन उन्हें श्रीदेवी से प्रेम हो गया। इस कारण उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर 1996 श्रीदेवी से शादी। इस पूरे मामले ने उस समय बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। दरअसल, श्रीदेवी पहले बोनी कपूर को भाई मानती थीं और उन्हें राखी भी बांध चुकी थीं। यहां कि वह बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर श्रीदेवी को अपना अच्छा दोस्त मानती थीं। लेकिन जब उन्हें श्रीदेवी और बोनी के रिश्ते की भनक लगी, तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा। आगे चलकर बोनी और मोना ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से मंदिर में शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।