फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: हर हिट फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन को तोहफे में मिलती है कार? कियारा आडवाणी ने किया खुलासा

Fri, 30 Jun 2023 10:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Jun 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
Producers gift Kartik new car for every box office hit Satyaprem Ki Katha Actress Kiara makes revelation
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में हैं। 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई हैं। फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कियारा और कार्तिक की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ हो रही है। इस बीच कियारा आडवाणी ने कार्तिक को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उनका कहना है कि हर बॉक्स ऑफिस हिट के बाद निर्माता कार्तिक को एक कार गिफ्ट करते हैं। इस पर कार्तिक ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Producers gift Kartik new car for every box office hit Satyaprem Ki Katha Actress Kiara makes revelation
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक इंटरव्यू में शामिल हुए। इस दौरान कार्तिक कार प्रिंट वाली टीशर्ट पहने नजर आए। बातचीत के दौरान कियारा ने एक्टर की टीशर्ट की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'यह एक साइन है। कार्तिक की फिल्म जब भी ब्लॉकबस्टर होती है तो प्रोड्यूसर्स उन्हें कार गिफ्ट करते हैं।' कियारा की इस बात का कार्तिक ने काफी मजेदार जवाब दिया।

Producers gift Kartik new car for every box office hit Satyaprem Ki Katha Actress Kiara makes revelation
सत्यप्रेम की कथा रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने जवाब देते हुए कहा, 'इसलिए ही मेरा नाम कार-तिक' है। बता दें कि कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद भूषण कुमार ने उन्हें कार गिफ्ट की थी। बातचीत के दौरान कार्तिक ने भी इस बात का खुलासा किया कि 'भूल भुलैया 2' हिट जाने के बाद भूषण ने उन्हें कार दी थी। इतना ही नहीं कार्तिक ने अपनी टीशर्ट पर बनी कार की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता के बाद मुझे यह कार मिलेगी।
Avika Gor:'आनंदी' बनकर घर-घर में मशहूर हुई थीं अविका गौर, आज बॉलीवुड में भी दिखा रही हैं अभिनय का दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
Producers gift Kartik new car for every box office hit Satyaprem Ki Katha Actress Kiara makes revelation
कार्तिक आर्यन-भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि भूषण कुमार ने कार्तिक को मैक्लारेन जीटी कार गिफ्ट की थी। कार्तिक आर्यन ने तोहफे में मिली इस कार का फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। एक्टर ने इसके साथ लिखा था, 'चाइनीज खाने के लिए नई टेबल गिफ्ट मिल गई। मेहनत का फल मीठा होता है सुना था, इतना बड़ा होगा नहीं पता था। भारत की पहली मैक्लारेन जीटी अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट सर।' 
3 Idoits: एक बार फिर जमेगी आमिर, शरमन और आर माधवन की तिकड़ी? '3 इडियट्स' के सीक्वल पर 'राजू' ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Producers gift Kartik new car for every box office hit Satyaprem Ki Katha Actress Kiara makes revelation
सत्यप्रेम की कथा रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक और कियारा के अलावा सुप्रिया पाठक और गजराज राव भी नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर नौ करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही 'आशिकी 3' और 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। वहीं कियारा के पास 'गेम चेंजर' है, जिसमें वह राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
BB OTT 2: जैद हदीद और आकांक्षा पुरी ने की मर्यादा की सारी हदें पार, 30 सेकंड तक किया लिपलॉक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed