साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'पृथ्वीराज' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म पर इस समय सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि आज यानी 9 मई को 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पृथ्वीराज राजपूत राजा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका में हैं वहीं मानुषी छिल्लर उनकी पत्नी रानी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। जब से फिल्म के कलाकारों का फर्स्ट लुक सामने आया है, तब से फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट देखकर हाल ही में अक्षय कुमार ने भी महान राजा पृथ्वीराज के जीवन पर बनी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने स्क्रिप्ट सुनने के बाद के अपने रिएक्शन के बारे में बात की।
Prithviraj Movie: फिल्म की कहानी सुन अक्षय कुमार के उड़ गए थे होश, बोले-'मेरे लिए यह किरदार निभाना सम्मान की बात है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट के नरेशन के लिए बुलाया गया था, तब पहली बार स्क्रिप्ट सुनने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। मैं स्क्रिप्ट से इतने प्रभावित हो गया था कि मैं तुरंत फिल्म के लिए हां कर दी थी। अक्षय बताते हैं, "इस फिल्म में इतिहास और देशभक्ति, दोनों को एक साथ दर्शाया गया है। इसके साथ ही इसमें प्यार की कहानी भी बताई गई है, जो शायद ही आपने कभी देखी होगी।"
इतिहास के साथ न्याय करती है फिल्म
बच्चन पांडे फेम अभिनेता ने आगे खुलासा किया कि डॉ.चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म को बनाने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं। फिल्म एक बहुत बड़े पैमाने पर तैयार की गई है। फिल्म की कहानी और इसके इतिहास को जिस तरह की भव्यता की जरूरत थी, यह फिल्म उसी तरह से बनाई गई है। किसी भी ऐसे व्यक्ति के किरदार को पर्दे पर उतारना सम्मान की बात है, जिसने भारत के लिए इतना कुछ किया हो।"
रणवीर की फिल्म के साथ रिलीज होगा ट्रेलर
सिनेमाघरों में अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से पहले अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा। 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च से इसके मार्केटिंग कैंपेन की भी शुरुआत हो जाएगी, जो अगले 24 दिनों तक चलेगा। इस कैंपेन के तहत पूरी टीम फिल्म के प्रचार के लिए कई शहरों में जाएगी और इसके साथ ही इसमें फिल्म का म्यूजिक लॉन्च भी शामिल होगा। बता दें कि अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद स्टारर इस फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही हैं।
अगले दो सालों तक सुपर बिजी हैं खिलाड़ी कुमार
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास आने वाले दो सालों में कई फिल्में हैं। पिछले दिनों उन्होंने राधिका मदान के साथ एक और नई फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म का रीमेक होगी। इसके अलावा अक्षय के पास 'सेल्फी', 'राम सेतु', 'रक्षा बंधन', 'ओएमजी 2 - ओह माय गॉड' जैसी फिल्में भी हैं।