फिल्मों में हीरो के बाद अगर किसी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है तो वह है विलेन और हिंदी सिनेमा की ज्यादातर फिल्मों में तो विलेन अभिनेताओं के साथ अभिनेत्रियों को भी खूब परेशान करते नजर आते हैं। हालांकि कई ऐसे हीरो रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में साइको लवर बनकर अभिनेत्रियों को खूब डराया है। यहां तक कि इसमें एक अभिनेत्री का नाम शामिल है, जिसने साइको लवर की भूमिका अदा की है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम है।
Psycho Lover Movies: इन फिल्मों में दिखाया गया जुनूनियत वाला प्यार, साइको लवर बन अभिनेताओं ने खूब डराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म डर में शाहरुख खान
साल 1993 में रिलीज हुई यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म डर में शाहरुख खान ने सनी देओल और जूही चावला ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी किरण (जूही चावला) नाम की लड़की के इर्द गिर्द है जिसे राहुल (शाहरुख खान) पागलों की तरह प्यार करता है और हर वक्त उस पर नजर रखता है। इस फिल्म में शाहरुख के साइको लवर वाले किरदार को आज भी याद रखा जाता है।
दरार में अरबाज खान
अब्बास मस्तान के निर्देशन में साल 1996 में आई फिल्म दरार में अरबाज खान ने भी एक साइको इंसान जैसा किरदार अदा किया था। वह एक ऐसे शख्स की भूमिका में थे जो अपनी पत्नी पर बात बात पर शक करता है और उसे परेशान करता है। फिल्म में जूही चावला ने अरबाज की पत्नी का किरदार अदा किया था।
गुप्त में काजोल
साइको लवर की बात करें तो इसमें सिर्फ अभिनेताओं का नाम ही नहीं है बल्कि इस लिस्ट में एक्ट्रेक काजोल भी शामिल होती हैं। फिल्म गुप्त में काजोल ने साइको लवर के किरदार में खूब वाहवाही लूटी थी। इसमें उनके अलावा बॉबी देओल, ओमपुरी और मनीषा कोइराला जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे।
अंजाम
राहुल रवैल द्वारा निर्देशित साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म अंजाम में भी शाहरुख खान ग्रे शेड में नजर आए थे। शाहरुख ने इस फिल्म में एक बिगड़ैल अमीरजादे का किरदार अदा किया था, जो शिवानी नाम की लड़की यानी माधुरी को प्यार करने लगता है लेकिन जब शिवानी उसके प्यार को ठुकरा देती है तो उसका प्यार जुनून में बदल जाता है और वह एक साइको की तरह व्यवहार करने लगता है।