मायानगरी मुंबई....यहां कई प्रेम कहानियां शुरू हुईं। कुछ मंजिल तक पहुंची ही नहीं और कुछ अमर हो गईं। हालांकि, कुछ ऐसी कहानियां भी बुनी गईं जो शादी तक तो पहुंची, लेकिन आखिर में जाकर दम तोड़ गईं। आज हम आपको ऐसी ही एक लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह लव स्टोरी किसी और की नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट और जर्नलिस्ट श्वेता रोहिरा की है।
Pulkit Samrat - Shweta: सलमान की बहन पर दिल हार बैठे थे पुलकित, फिर इस अभिनेत्री की वजह से जुदा हुईं राहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई जब पुलकित फिल्म स्टार नहीं बल्कि छोटे पर्दे में काम कर रहे थे। दरअसल पुलकित, उन दिनों एकता कपूर के एक सीरियल में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात श्वेता से हुई, जो पेशे से पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट हैं। चांद मुलाकातों में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर बात प्यार तक पहुंच गई। अभी प्यार परवान चढ़ा ही था और दोनों ने शादी कर ली।
Viral Photo: ओटीटी का सबसे बड़ा गुंडा है तस्वीर में दिख रहा यह मासूम बच्चा, फैन फॉलोइंग में देता है सबको टक्कर
आपको बता दें कि पत्रकार श्वेता को बॉलीवुड के भाईजान अपनी बहन मानते हैं और हर साल उनसे राखी भी बंधवाते हैं। श्वेता और पुलकित ने गोवा में एक बेहद निजी समारोह में शादी की, जिसमें खुद सलमान ने श्वेता का कन्यादान किया था। दोनों की शादी में सलमान के साथ उनके भाई अरबाज खान और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी शामिल हुए थे। लेकिन दोनों लव बर्ड्स की यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और बात तलाक तक पहुंच गई। शादी के महज 13 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। पुलकित ने तलाक के बाद इस रिश्ते पर ज्यादा कुछ नहीं बोला। लेकिन श्वेता ने दोनों के तलाक के लिए 'विकी डोनर' फेम अभिनेत्री यामी गौतम को जिम्मेदार बताया था।
Thursday Throwback: जब मुकेश भट्ट ने छपवाई थी मनीषा कोइराला की मौत की खबर, मच गया था बवाल; जानें वजह
कहा जाता है कि फिल्म 'सनम रे' की शूटिंग के दौरान पुलकित और यामी गौतम एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। श्वेता ने यामी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यामी की उनके पति पर हमेशा से नजर थी। लेकिन पहले वह उन्हें भाव नहीं देते थे। इतना ही नहीं राहें जुदा होने के बाद श्वेता ने पुलकित पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने सलमान से दोस्ती करने के लिए उनका इस्तेमाल किया था।
Prem Nath Malhotra: नायक नहीं, खलनायक बनकर इस अभिनेता को मिली कामयाबी, पाकिस्तान से भी बड़ा कनेक्शन