फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘महाभारत’ में ‘दुर्योधन’ बने पुनीत इस्सर बनाएंगे पालघर घटना पर फिल्म, संतों ने किया समर्थन

Fri, 30 Oct 2020 12:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 30 Oct 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Puneet issar film sanghaar poster launch based on palghar case
पुनीत इस्सर (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/impuneetissar

पालघर की घटना पर जल्द ही फिल्म देखने को मिलेगी। 'महाभारत' में 'दुर्योधन' बने अभिनेता पुनीत इस्सर इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिखेंगे। गुरुवार को इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग और पोस्टर का विमोचन दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में किया गया। इस मौके पर संत समुदाय के लोग भी उपस्थित थे।

Puneet issar film sanghaar poster launch based on palghar case
पुनीत इस्सर - फोटो : instagram/impuneetissar

फिल्म ‘संहार’ के टाइटल संगीत और पोस्टर के विमोचन के मौके पर संतों ने पालघर की घटना पर रोष व्यक्त किया। विमोचन समारोह में पहुंचे जूना अखाड़ा हरिद्वार के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेन्द्रानंद गिरि, महामंत्री स्वामी हरि गिरि जी, हिंदू धर्म आचार्य सभा के संयोजक और महामंत्री स्वामी परमात्मानंद सरस्वती मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद महेश गिरि ने की। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता पुनीत इस्सर और निर्देशक सिद्धांत इस्सर ने फिल्म की कहानी से संतों को अवगत किया।

Puneet issar film sanghaar poster launch based on palghar case
पुनीत इस्सर - फोटो : instagram/impuneetissar

संतों ने इस मौके पर एक स्वर में कहा कि आज गौ माता और संतों की महिमा पर आधारित फिल्म नहीं की जाती। बॉलीवुड का कार्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का है। समाज में एक मैसेज देना है। नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाना है, परंतु पालघर की घटना पर किसी भी बॉलीवुड के अभिनेता अभिनेत्री या इससे जुड़े हुए व्यक्तियों ने एक आवाज तक नहीं उठाई। आशीर्वाद देने आए संतों ने पुनीत इस्सर का धन्यवाद व्यक्त किया। कहा कि पहली बार कोई भी बॉलीवुड का अभिनेता, निर्देशक इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए सामने आया है। इस पर फिल्म बनाने का विचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Puneet issar film sanghaar poster launch based on palghar case
पुनीत इस्सर - फोटो : instagram/impuneetissar

संतों ने कहा कि पालघर की घटना बड़ी ही निंदनीय है। यहां निर्दोष साधुओं का वध कर दिया गया। पालघर में धर्मांतरण करने वाले हावी हैं, जो उस मार्ग से गुजरने वाले साधु संतों को अन्यथा परेशान करते हैं। मौका मिलने पर उनसे दुर्व्यवहार भी करते हैं। संतों ने कहा जो धर्म की रक्षा करते हैं धर्म उनकी रक्षा करता है।

विज्ञापन
Puneet issar film sanghaar poster launch based on palghar case
पुनीत इस्सर - फोटो : instagram/impuneetissar

संतों ने एक स्वर में कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ-माता का स्थान देव तुल्य है इसलिए गौ माता को कामधेनु माना गया हैं। भविष्य की जननी गौ माता को मस्तक झुका कर प्रणाम करता हूं। संहार फिल्म की शूटिंग पालघर में हुई है इस फिल्म में गौमाता, धर्म के महत्व पर पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed