{"_id":"59df783b4f1c1b6a678b58b6","slug":"punish-told-false-about-his-marital-status-before-enter-the-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: झूठ बोलकर ये कन्टेस्टेंट आया बिग बॉस के घर, निकला शादी-शुदा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11: झूठ बोलकर ये कन्टेस्टेंट आया बिग बॉस के घर, निकला शादी-शुदा
Fri, 13 Oct 2017 07:25 AM IST
amarujala.com- Presented by : अरविंद
amarujala.com- Presented by : अरविंद
Updated Fri, 13 Oct 2017 07:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 में कन्टेस्टेंट पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के बीच क्या चला और क्या चल रहा है ये तो खैर सभी जानते हैं लेकिन पुनीश को लेकर अब जो खबर आई है उसे लेकर बिग बॉस के घर में नया ट्विस्ट आ सकता है। दरअसल, पुनिश दो बड़े झूठ बोलकर शो में आए हैं। जानिए क्या है पुनीश के दो बड़े झूठ..
2 of 5
Punish and Sharma
बिग बॉस में लड़ाई झगड़े के साथ प्यार का तड़का भी लग रहा है। बता दें कि घर में पहली लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही प्रियंक के बाहर हो जाने से खत्म हो गई थी। इसके बाद कन्टेस्टेंट पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की किसिंग तस्वीर ने घर में पहली प्रेम कहानी का पाठ शुरू किया। लेकिन इस सबके पीछे पुनीश ने बिग बॉस के घर में आने से पहले बहुत बड़े झूठ बोले हैं।
3 of 5
Punish Sharma
दिल्ली में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले, नाइटक्लब में इंनवेस्ट करने वाले, देर रात पार्टी करने वाले और केवल खूबसूरत लड़कियों पर नजर रखने वाले पुनीश शर्मा ने बिग बॉस में आने से पहले अपनी चल रही रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं बोला। बता दें कि अब बिग बॉस के घर में पुनीश और कालरा रिलेशनशिप में है लेकिन खुद कालरा इस बात को नहीं जानती कि पुनीश पहले से ही शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Punish with Ex wife
जी हां पुनीश शादीशुदा है और वे अपनी पत्नी से अलग रह हैं। खबर है कि दोनों ने तलाक के लिए अप्लाई किया हुआ है। बता दें कि पुनीश की पत्नी को उसका प्लेब्वॉय स्टाइल पसंद नहीं है इसलिए दोनों में तलाक की नौबत आन पड़ी। यहां तक कि पुनीश ने अपनी उम्र भी गलत बताई। बता दें कि इस वक्त पुनीश की उम्र 34 साल है।
विज्ञापन
5 of 5
Deniss And Bandagi
वहीं, टीवी प्रोड्यूसर डेनिस नागपाल भी पुनीश और बंदगी की रिलेशनशिप से खासे नाराज हैं। गौरतलब है कि डेनिस और बंदगी पहले कई बार एक साथ देखे गए हैं और दोनों में रिलेशनशिप भी बताई जा रही है। बंदगी को किस करने को लेकर डेनिस ने ट्वीट भी किया था जिससे डेनिस की मायूसी साफ-साफ बयां हो रही थी। ट्वीट में डेनिस ने पुनीश की शादी की बात लिखी थी और ये भी लिखा था कि पुनीश से बंदगी 11 साल छोटी हैं। अब देखना ये होगा कि घर में इस खुलासे के बाद ये लवस्टोरी कहां तक खिचती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।