फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स और हथियारों को लेकर गंभीर हुई पंजाब सरकार, सुना सकती है ये बड़ा फैसला

Thu, 20 Feb 2020 11:45 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 20 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet Minister Says Songs and Movies Promoting Drugs and Weapons Will be Banned Soon
कैप्टन अमरिंदर सिंह, शाहिद कपूर - फोटो : Social Media

पंजाबी गानों के फैन्स हर जगह पर हैं। हिंदी गानों में भी अब पंजाबी तड़का लगाया जाता है। बॉलीवुड में भी अधिकतर गाने पंजाबी ही होते हैं। जिसे लोग पसंद भी खूब करते हैं। पंजाबी गानों की एक खासियत होती है कि इन गानों में शाराब, ड्रग्स और हथियारों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। गाने के बोल में भी शराब और ड्रग्स का जिक्र होता ही है। ऐसे में अब इसे लेकर पंजाब सरकार गंभीर हो गई है।

Punjab Cabinet Minister Says Songs and Movies Promoting Drugs and Weapons Will be Banned Soon
उड़ता पंजाब

दरअसल हाल ही में पंजाब सरकार के एक मंत्री ने उन गानों और फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की है जो शराब, ड्रग्स या हथियारों को प्रमोट करते हों। पंजाब सरकार के मंत्री चरणजीत सिंह ने ये मांग की है। चरणजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऐलान किया कि वो उन गानों पर प्रतिबंध लगवा देंगे  जिनमें ड्रग्स या नशा को बढ़ावा दिया जाता है।

Punjab Cabinet Minister Says Songs and Movies Promoting Drugs and Weapons Will be Banned Soon
चरणजीत सिंह चन्नी (कैबिनेट मंत्री) - फोटो : Social Media

कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'हम उन गानों पर प्रतिबंध लगाएंगे जिनमें ड्रग्स, नशा और हथियारों को बढ़ावा दिया गया है। हम पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों को प्रमोट करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो इस नियम को लागू करने के लिए कानून तक लाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Cabinet Minister Says Songs and Movies Promoting Drugs and Weapons Will be Banned Soon
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि हाल ही में कुछ समय पहले पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने फिल्म शूटर पर रोक लगा दी थी। ये फिल्म कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की जिंदगी पर आधारित थी। पंजाब सरकार की ये पहल सराहनीय है। इसके माध्यम से पंजाब में ड्रग्स पर कुछ हद तक लगाम लगेगी।

विज्ञापन
Punjab Cabinet Minister Says Songs and Movies Promoting Drugs and Weapons Will be Banned Soon
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि पंजाब और ड्रग्स का पुराना नाता है। इसे लेकर बॉलीवुड में भी कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो भी बनाए जा चुके हैं। शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'उड़ता पंजाब' भी इसी मुद्दे पर आधारित थी। फिल्म को लेकर कापी विवाद भी हुआ था। ऐसे आरोप लगे थे कि इस फिल्म से पंजाब की छवि धूमिल हो रही है। खैर अब लगता है कि सरकार के इस कदम से कुछ हद तक पंजाब ड्रग्स मुक्त हो सकता है। हालांकि पंजाब सरकार के इस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed