फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Election Results: कपिल शर्मा ने भगवंत मान को दी ऐतिहासिक जीत की बधाई, कहा- आपने इतिहास रच दिया

Thu, 10 Mar 2022 09:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Mar 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
Punjab Election Results Kapil Sharma congratulates Bhagwant Mann for his victory
कपिल शर्मा भगवंत मान - फोटो : इंस्टाग्राम

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। आप ने पंजाब में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। पंजाब में आप का खास चेहरा रहे भगवंत मान ने भी जीत हासिल है। ऐसे में वह पार्टी के सीएम चेहरे के रुप में भी देखे जा रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भगवंत मान को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर कपिल की शादी की है, जिसमें भगवंत मान उनको बधाई देने के लिए शामिल हुए थे।

Punjab Election Results Kapil Sharma congratulates Bhagwant Mann for his victory
भगवंत मान। - फोटो : twitter @BhagwantMann

तस्वीर शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- इतिहास उन्हें याद करता है जो इतिहास रचते हैं। भगवंत मान पाजी को उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपने न केवल चुनाव जीता बल्कि पंजाब का दिल भी जीता। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपके नेतृत्व में पंजाब तरक्की करे और नई ऊंचाइयों को छुए। आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान। 

Punjab Election Results Kapil Sharma congratulates Bhagwant Mann for his victory
द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया

भगवंत मान को टीवी शो 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से लोकप्रियता मिली। इसके अलावा भी उन्होंने कई कॉमेडी शो में अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों को खूब हंसाया है। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भगवंत मान और कपिल शर्मा एक ही शो का हिस्सा थे। दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Election Results Kapil Sharma congratulates Bhagwant Mann for his victory
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से 58,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उनकी पार्टी ने कुल सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 18, बीजेपी को 2 और अकाली दल को 4 सीटें मिली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed