फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की फैन हुईं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

Sun, 13 Apr 2025 10:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

Punjab Kings Co-Owner Preity Zinta: प्रीतिं जिंटा ने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ की। शनिवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शतक बनाया था।

विज्ञापन
Punjab Kings Co Owner Preity Zinta Praises Abhishek Sharma Ipl Innings on Social Media
अभिषेक शर्मा, प्रीति जिंटा - फोटो : आईपीएल/बीसीसीआई, प्रीति जिंटा

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 अप्रैल, 2025 को खेले गए आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस रोमांचक मैच में सनराइजर्स की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 55 गेंदों में 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्रीति जिंटा ने इस करारी हार के बावजूद अभिषेक की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी।


Kesari 2: ‘केसरी 2’ में नजर आएगा सी शंकरन नायर का साहस, इन फिल्मों में भी कही गई गुमनाम नायकों की कहानी

Punjab Kings Co Owner Preity Zinta Praises Abhishek Sharma Ipl Innings on Social Media
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
अभिषेक ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने इसे आसान बना दिया। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर 171 रनों की साझेदारी की और महज 40 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी में 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे, जिसने पंजाब के गेंदबाजों को बेबस कर दिया। सनराइजर्स ने 18.3 ओवर में ही 246 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें सिर्फ दो विकेट गिरे। इस जीत ने सनराइजर्स को टूर्नामेंट में नई जान दी है।
Spirit: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

Punjab Kings Co Owner Preity Zinta Praises Abhishek Sharma Ipl Innings on Social Media
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
अभिषेक की बल्लेबाजी की फैन हुईं प्रीति जिंटा

मैच हारने के बाद भी प्रीति जिंटा ने खेल भावना दिखाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा, "यह रात अभिषेक शर्मा के नाम है। क्या प्रतिभा है और उन्होंने क्या शानदार पारी खेली है। सनराइजर्स को बधाई। हमें इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि टूर्नामेंट में अभी बहुत कुछ बाकी है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Kings Co Owner Preity Zinta Praises Abhishek Sharma Ipl Innings on Social Media
अभिनेत्री प्रीति जिंटा। - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी टीम का भी बढ़ाया हौसला

प्रीति ने अपनी टीम को भी सराहा और लिखा, "श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टॉयनिस को उनकी शानदार कोशिश के लिए बधाई। मुझे गर्व है कि उन्होंने इतना अच्छा खेला। मुझे यकीन है कि हम अगले मैचों में और मजबूती से वापसी करेंगे।" 

विज्ञापन
Punjab Kings Co Owner Preity Zinta Praises Abhishek Sharma Ipl Innings on Social Media
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं। वह हमेशा अपनी टीम का जोश बढ़ाती नजर आती हैं। स्टेडियम में उनकी मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए उत्साह का काम करती है। क्रिकेट के अलावा, प्रीति जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फैंस उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed