फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daler Mehndi: 'तुनक तुनक तुन’ गाने वाले सिंगर जिनकी आवाज पर दुनिया झूमी, एक डाकू के नाम पर रखा गया था इनका नाम

Fri, 18 Aug 2023 11:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 18 Aug 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singer daler mehndi birthday know some unknown facts about his life and career
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

'तुनक तुनक तुन’, ‘सजन मेरे सतरंगिया’, ‘बोलो ता रा रा’, ‘जियो रे बाहुबली’, ‘ना ना ना ना ना रे’ जैसे सुपरहिट गाने गाने वाले दलेर मेहंदी का आज जन्मदिन है। पंजाबी-बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर दलेर महंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। दलेर मेहंदी के म्यूजिक इंडस्ट्री में इस मुकाम पर पहुंचना आसान नहीं था। दलेर मेहंदी के नाम के पीछे भी एक कहानी है। माता-पिता डाकू दलेर सिंह के नाम उनका नाम दलेर सिंह रखा था। लेकिन वक्त बदला और जब वह बड़े हुए तो मशहूर सिंगर परवेज मेहंदी से काफी इम्प्रेस हुए कि वह दलेर सिंह से दलेर मेहंदी बन गए।  

Punjabi singer daler mehndi birthday know some unknown facts about his life and career
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

दलेर मेहंदी की फैमिली में पिछले सात पीढ़ियों से सिंगिंग का ट्रेंड चला आ रहा है। दलेर को उनके माता-पिता ने बचपन में ही 'राग' और 'सबद' की शिक्षा दे दी थी। उन्हें बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। कहा जाता है कि सिंगिंग सीखने के लिए इन्होंने घर तक छोड़ दिया था। जब वे 11 साल के थे तब वे सिंगिंग के लिए घर से भागकर गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहिब के पास पहुंच गए थे। दो साल बाद ही यानी कि 13 साल की उम्र में दलेर मेहंदी ने जौनपुर में 20 हजार लोगों के सामने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

Punjabi singer daler mehndi birthday know some unknown facts about his life and career
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गानों से फेमस हुए दलेर मेहंदी का विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 1998-99 में बख्शीश नामक एक व्यक्ति ने दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर पैसे लेकर विदेश न भेजने का आरोप लगाया था। जिसकी पुष्टि होने के बाद और 10 लोगों को अवैध तरीके से विदेश ले के मामले में दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया गया। दलेर मेहंदी मानव तस्करी (कबूतरबाजी) मामले में 2 साल की सजा भी काट चुके हैं। दलेर मेहंदी यशराज फिल्म्स से भी पंगा ले चुके हैं। यह विवाद ‘झूम बराबर झूम’ गाने को लेकर शुरू हुआ था। इस केस में दलेर ने यशराज फिल्म्स पर केस कर दिया था। दलेर ने यशराज पर आरोप लगाया था कि ‘झूम बराबर झूम’ गाने में उनकी आवाज की जगह शंकर महादेवन की आवाज का इस्तेमाल किया है। हालांकि बाद में जब दलेर मेहंदी पता चला कि यह बदलाव अमिताभ बच्चन के कहने पर किया गया है, वह अवाक रह गए

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi singer daler mehndi birthday know some unknown facts about his life and career
दलेर मेहंदी - फोटो : Daler mehndi instagram

दलेर मेहंदी ने पटना सिटी में संगीत सदन और मुकुट संगीत स्कूल से म्यूजिक की शिक्षा ली थी। दलेर के पिता सरदार अजमेर सिंह चंदन गुरु कीर्तन करते थे। उन्हें शास्त्रीय संगीत का पूरा ज्ञान था। इसी तरह दलेर ने लंबे समय तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब में शबद कीर्तन किया। एक इंटरव्यू में दलेर ने बताया था शुरुआती दिनों में दलेर एक रुपए लेकर गाना सुनाया करते थे। दलेर महंदी 6वीं या 7वीं तक ही पढ़े हैं।

विज्ञापन
Punjabi singer daler mehndi birthday know some unknown facts about his life and career
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

दलेर मेहंदी की दो शादियां हैं। पहली शादी अमरजीत मेहंदी से हुई थी। उनसे बेटा मंदीप मेहंदी और बेटी अजित मेहंदी हुए। मंदीप और अजित दोनों ही प्लेबैक सिंगर हैं। उनकी दूसरी शादी आर्किटेक्ट और सिंगर तरनप्रीत से हुई है जिन्हें 'निक्की मेहंदी' के नाम से भी जाना जाता है। दलेर मेहंदी फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' में काजोल के साथ दिखाई देने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से डील पूरी नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें:  3 इडियट्स के सेट पर बोर हो जाती थीं मोना सिंह, आमिर खान ने दी इस बात की सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed