फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puri Jagannadh: साउथ के हिट मशीन माने जाते हैं पुरी जगन्नाथ, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

Wed, 28 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Puri Jagannadh Birthday Know about Director Blockbuster films and his Personal Life
पुरी जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दक्षिण भारतीय फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह हर साल 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फिल्मी करियर में पुरी ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं। हालांकि बॉलीवुड में वह साउथ जैसी धाक जमाने में अब तक असफल रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...



Asha Parekh: दो दशक बाद किसी महिला की झोली में आया दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, आशा पारेख सातवीं महिला

Puri Jagannadh Birthday Know about Director Blockbuster films and his Personal Life
पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

पुरी जगन्नाथ का जन्म आज ही के दिन साल 1966 में आंध्र प्रदेश के पीथापुरम में हुआ था। अपनी शुरुआत शिक्षा उन्होंने सेंट थेरेसा हाई स्कूल से की। इसके बाद ए.एम.ए.एल. कॉलेज से साल 1986 में उन्होंने स्नातक किया। उनके छोटे भाई, पेटला उमा शंकर गणेश नरसीपट्टनम से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। जबकि उनके दूसरे छोटे भाई साईराम शंकर एक अभिनेता हैं। उन्होंने 1996 में लावण्या से शादी की। दोनों का एक बेटा, आकाश और एक बेटी पवित्रा है। साल 2018 में उनके बेटे ने फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। फिल्म 'महबूबा' से उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था।

Deepika Padukone: अचानक खराब हुई दीपिका पादुकोण की तबीयत, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Puri Jagannadh Birthday Know about Director Blockbuster films and his Personal Life
विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्मों में पुरी ने अपनी शुरुआत रामगोपाल वर्मा की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी। डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म 'बदरी' थी। पवन कल्याण अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने इडियट, इत्लु श्रावणी सुब्रमण्यम, अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्मयी, देसमुदुरु जैसी फिल्में बनाकर काफी सुर्खियां बटोरी।

Amitabh Bachchan: रेखा नहीं हैं अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, इस बंगाली बाला पर दिल हार बैठे थे बिग बी

विज्ञापन
विज्ञापन
Puri Jagannadh Birthday Know about Director Blockbuster films and his Personal Life
पुरी जगन्नाथ, चार्मी कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हालांकि फिल्म 'पोकरी' को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट माना जाता है। इस फिल्म के लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। महेश बाबू अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की सफलता के बाद कई भाषाओं में इसका रीमेक भी बनाया जा चुका है। सलमान खान की वांटेड भी इसी फिल्म का हिंदी रूपांतरण है। 

Shweta Sharma: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को टक्कर देती हैं श्वेता शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed