फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Missing Celebs: बॉलीवुड के वो कलाकार जो अचनाक बड़े पर्दे से हो गए गायब, कहां गए कोई नहीं जानता

Wed, 28 Sep 2022 01:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Sep 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities who Disappeared from Film Industry Raj Kiran Vishal Thakkar Know about these actors
राज किरण, विशाल ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में सितारों के बुलंदियों तक पहुंचने और फिर कहीं खो जाने का सिलसिला दशकों पुराना है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे उदाहरण मौजूद हैं। डिजिटल इंडिया के इस दौर में जहां सितारे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लगातार जुड़े हुए हैं। वहीं, कई ऐसे कलाकार हैं जो अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम आपको उन्हीं के बारे में  बताने जा रहे हैं।



Shweta Sharma: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को टक्कर देती हैं श्वेता शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

Bollywood Celebrities who Disappeared from Film Industry Raj Kiran Vishal Thakkar Know about these actors
राज किरण - फोटो : सोशल मीडिया
राज किरण

80 के दशक में राज किरण फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। इस दौरान वह कई फिल्मों में निगेटिव से लेकर सपोर्टिंग रोल में नजर आए। अपने करियर में उन्होंने कर्ज, तेरी मेहरबानियां और घर हो तो ऐसा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लोगों को भी उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती थी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे उनका करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा। राज ने अपने करियर में लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार शेखर सुमन के टीवी शो में एक रिपोर्टर के रोल में देखा गया था। 

Saif Ali Khan: बेटे का नाम राम नहीं..., सैफ-करीना का पुराना वीडियो वायरल होते ही ट्रेंड हुआ बायकॉट विक्रम वेधा

Bollywood Celebrities who Disappeared from Film Industry Raj Kiran Vishal Thakkar Know about these actors
राज किरण - फोटो : सोशल मीडिया
राज इस समय कहां हैं किसी को भी नहीं पता। बताया जाता है कि 90 के दशक में काम न मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। फिल्म इंडस्ट्री में यह खबर फैलने के बाद उन्हें बिलकुल भी काम नहीं मिल रहा था, जिसके बाद वह अपने भाई के पास अमेरिका चले गए। 2011 में ऋषि कपूर ने दावा किया था कि राज किरण अमेरिका के पागलखाने में हैं। हालांकि उनकी पत्नी और बेटी ऋषिका ने इस बात को खारिज कर दिया था। इसके बाद यह भी खबर आई थी कि राज को आखिरी बार न्यू यॉर्क में टैक्सी चलाते हुए देखा गया है। आज तक उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने खोला आलिया भट्ट का डार्क सीक्रेट, कहा- वह सोते समय...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities who Disappeared from Film Industry Raj Kiran Vishal Thakkar Know about these actors
विशाल ठक्कर, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ठक्कर

गुमनाम सितारों में विशाल ठक्कर का नाम भी शामिल है। संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में एक छोटे से रोल से वह काफी फेमस हो गए थे। साल 2001 में वह पहली बार फिल्म 'चांदनी बार' में नजर आए थे। विशाल के करियर में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन विशाल एक दिन अचानक गायब हो गए जो वाकई में चौकाने वाली बात थी। बात 31 दिसंबर 2015 की है। 

 

विज्ञापन
Bollywood Celebrities who Disappeared from Film Industry Raj Kiran Vishal Thakkar Know about these actors
विशाल ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल ने उस रात 10.30 बजे अपनी मां से थिएटर में फिल्म देखने के लिए 500 रुपये मांगे थे और उन्हें भी साथ चलने को कहा लेकिन विशाल की मां ने मना कर दिया था। रात 1 बजे विशाल ने अपने पिता को मैसेज किया कि वे एक पार्टी में जा रहे हैं और कल आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी थीं। लेकिन अगली सुबह उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। विशाल कहां चले गए आज तक इस बात की किसी को जानकारी नहीं है।

Ranbir-Alia: तैयार हो रहा है कपूर खानदान के चिराग का कमरा, परवरिश के लिए किताबें पढ़ रहा कपल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed