Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Pushpa The Rise OTT release postponed: The release date of the Hindi version of the film on amazon prime video changed from 14 january
{"_id":"61e017ae7c3dc56721598ac6","slug":"pushpa-the-rise-ott-release-postponed-the-release-date-of-the-hindi-version-of-the-film-on-amazon-prime-video-changed-from-14-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओटीटी: 14 जनवरी को अमेजन प्राइम पर हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा, ये है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओटीटी: 14 जनवरी को अमेजन प्राइम पर हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा, ये है वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : insta/pushpa_film_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा इन दिनों लोगों के सर चढ़कर बोल रही है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्र में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन एक्शन, ड्रामा, डांस और कॉमेडी से भरे टैलेंट का पिटारा हैं। यही वजह है कि इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
फिल्म में अपने दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और डांस मूव्य से दर्शकों को दीवाना बना रहे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार की वजह से ही फिल्म के मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, अब दर्शकों को इसके हिंदी वर्जन के ओटीटी रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
2 of 5
पुष्पा दा राइज
- फोटो : insta/pushpa_film_
तेलुगु में बनी इस फिल्म को मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी डब किया गया है। साउथ के मेगास्टारों में से एक अल्लू अर्जुन अपने दमदार अदाकारी के कारण पूरे देश में लोकप्रिय है। हाल ही में आई उनकी फिल्म पुष्पा द राइज ने यह साबित कर दिया की अल्लू अर्जुन अब सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। अपने टैलेंट के दम पर अल्लू अर्जुन ने हिंदी भाषी राज्यों में भी अपनी जगह बना ली है।
3 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यही वजह है कि निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। यह फिल्म पहले ओटीटी पर 14 जनवरी को स्ट्रीम की जानी थी। लेकिन अब इसकी तारीख को बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले ही 80 करोड रुपये को पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता को देखते हुए पुष्पा द राइज को निर्माताओं ने अमेजन प्राइम वीडियो से इस फिल्म को अपने प्लेटफार्म पर वास्तविक रिलीज के एक हफ्ते बाद स्ट्रीम करने का अनुरोध किया है। अल्लू अर्जुन कि लोकप्रियता को देखते हुए यह फिल्म हिंदी मार्केट में किसी भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्म का सबसे बड़ा डेब्यू है।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की यह ब्लॉकस्टर फिल्म 17, दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।