{"_id":"5f73239a1320a83a4a381877","slug":"r-madhavan-anushka-shetty-onscreen-chemistry-after-14-years-telugu-tamil-thriller-nishabdham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधवन और अनुष्का का 14 साल बाद होगा मिलन, ‘निशब्दम’ को हिंदी में भी डब किए जाने की चर्चा शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधवन और अनुष्का का 14 साल बाद होगा मिलन, ‘निशब्दम’ को हिंदी में भी डब किए जाने की चर्चा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निशब्दम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैन इंडिया स्टार आर माधवन की अगली फिल्म ‘निशब्दम’ को लेकर हिंदी पट्टी में भी खासी उत्सुकताएं देखी जा रही हैं। एक मूक बधिर युवती और एक संगीतकार की इस पारलौकिक कहानी को लेकर इसे रिलीज करने वाली ओटीटी कंपनी के पास लगातार फोन आ रहे हैं। दर्शक जानना चाह रहे हैं कि दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्मों की तरह ये फिल्म हिंदी में डब होगी कि नहीं। सूत्र बताते हैं कि ओटीटी इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है और संभावना है कि इसे हिंदी में भी रिलीज कर दिया जाए।
2 of 5
निशब्दम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘निशब्दम’ मूल रूप से तमिल और तेलुगु में एक साथ बनी फिल्म को मलायलम में भी रिलीज किया जा रहा है। 'निशब्दम' एक टैलेंटेड आर्टिस्ट साक्षी की कहानी है, जो न सुन सकती है और न बोल सकती है। वह एक भूतिया मानी जाने वाली हवेली में एक दु:खद दुर्घटना को देख लेती है और आपराधिक जांच के दायरे में आ जाती है। पुलिस के लोग इस मामले की तह तक जाना चाहते हैं और संदेह के घेरे में है- एक भूत और एक गुमशुदा बच्ची। आर माधवन और अनुष्का शेट्टी इससे पहले साल 2006 में एक तमिल फिल्म ‘रेंडू’ में साथ नजर आए थे।
3 of 5
निशब्दम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के निर्देशक हेमंत मधुकर कहते हैं, ‘‘शुरुआत में, मुझे पता नहीं था कि वे दोनों पहले ही एक फिल्म कर चुके हैं और एक-दूसरे को 14 साल से जानते हैं। लेकिन जब मैंने एक गूंगी लड़की का किरदार निभाने को लेकर अनुष्का का रोमांच और एक संगीतकार की भूमिका को लेकर माधवन की उत्सुकता देखी, तो मुझे बहुत संतोष हुआ। एक हैंडसम है और दूसरी क्यूट है। दोनों ही बहुआयामी कलाकार हैं जिससे पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और भी बेहतरीन हो गई है।’’ फिल्म में अभिनेत्री शालिनी पांडे भी एक खास किरदार में दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निशब्दम
- फोटो : file photo
प्रमुख किरदारों की कास्टिंग के बारे में हेमंत ने कहा कि प्रोड्यूसर कोणा वेंकट ने इस फिल्म में साक्षी के किरदार के लिए अनुष्का को अपनी हवाई यात्रा के दौरान फाइनलाइज किया। वह बताते हैं, ‘साक्षी के किरदार के लिए मेरे दिमाग में कोई और था। हालांकि, कोणा वेंकट अपनी हवाई यात्रा के दौरान अनुष्का से मिले और उन्हें लगा कि इस किरदार के लिये अनुष्का से बेहतर और कोई नहीं हो सकता। हमें इस बात की खुशी है कि हम अनुष्का और माधवन को दोबारा एक साथ ले आ रहे हैं और हमने इस रोमांचक मास्टरपीस को तैयार किया है।’
विज्ञापन
5 of 5
निशब्दम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेमंत मधुकर निर्देशित 'निशब्दम' का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद ने किया है। इसमें अनुष्का शेट्टी, आर माधवन और अंजली जैसे उम्दा अदाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म से अमेरिकन एक्टर माइकल मैडसेन भारतीय फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ ही शालिनी पांडे, सुब्बाराजू और श्रीनिवास अवासाराला भी इसमें अन्य प्रमुख किरदार निभाते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।